चांदी बेचना हुआ आसान! MMTC-PAMP लाया देश की पहली ऑर्गनाइज्ड बायबैक सर्विस; इन शहरों में शुरू, किसे होगा फायदा?
Silver Buyback India: एमएमटीसी-पीएएमपी ने भारत की पहली संगठित 'सिल्वर बायबैक' सेवा शुरू की है, जिससे चांदी बेचना आसान और ...और पढ़ें

MMTC-PAMP ने शुरू की भारत की पहली संगठित चांदी बायबैक सेवा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अब चांदी बेचना और उसका सही दाम पाना आसान हो गया है। बुलियन रिफाइनर एमएमटीसी-पीएएमपी यानी मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एंड प्रोडक्ट आर्टिस्टिक मेटॉक्स प्रिसिएक्स (MMTC PAMP Silver Buyback) ने भारत की पहली संगठित 'सिल्वर बायबैक' सर्विस शुरू कर दी है। इसके तहत अब ग्राहक अपने चांदी के सिक्के, बार और पुराने गहने सीधे कंपनी को बेच सकेंगे।
इन शहरों में शुरू हुई सर्विस
कंपनी ने फिलहाल इसे सात बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और लुधियाना में लॉन्च किया है। आने वाले वित्त वर्ष में इसका विस्तार कंपनी के सभी केंद्रों तक किया जाएगा। फिलहाल कंपनी के पास 17 गोल्ड रिसाइकिलिंग स्टोर (Silver Recycling Service) हैं, जहां इस सर्विस को जोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: सोने में ₹4600 का जोरदार उछाल, पर ऑल टाइम हाई से अब भी ₹40000 सस्ता; एक्सपर्ट ने दिया इतना टारगेट!
कैसे काम करेगी यह सर्विस?
ग्राहक अपने चांदी के उत्पादों को कंपनी के प्यूरिटी वेरिफिकेशन सेंटर्स पर ले जा सकते हैं। यहाँ पूरी सुरक्षा के बीच XRF टेक्नोलॉजी के जरिए चांदी की शुद्धता की जांच की जाएगी। इसके बाद, बाजार में चल रही बायबैक दरों के आधार पर भुगतान सीधे ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
क्यों अहम है यह कदम?
MMTC-PAMP के एमडी और सीईओ समित गुहा का कहना है,
भारतीय परिवारों के पास भारी मात्रा में चांदी जमा है। वैश्विक स्तर पर चांदी का खनन उतना नहीं बढ़ रहा है, जितनी तेजी से इसकी मांग बढ़ रही है। ऐसे में रिसाइकिल की गई चांदी मांग और आपूर्ति के अंतर को पाटने में बड़ी भूमिका निभाएगी।"
यह सर्विस उन ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है, जो अब तक स्थानीय ज्वैलर्स के पास कम दाम और अनिश्चितता के कारण चांदी बेचने में हिचकिचाते थे। अब पारदर्शी प्रक्रिया और बाजार रेट पर भुगतान मिलने से चांदी को नकदी में बदलना सुरक्षित और आसान हो जाएगा।
