Gold Price Crash: सोने में ₹4600 का जोरदार उछाल, पर ऑल टाइम हाई से अब भी ₹40000 सस्ता; एक्सपर्ट ने दिया इतना टारगेट!
Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों से सोने की कीमतों में अचानक ₹4600 का उछाल ...और पढ़ें

सोने में ₹4600 का जोरदार उछाल, पर ऑल टाइम हाई से अब भी ₹40000 सस्ता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम (Trump Iran Ceasefire Gold Impact) की खबरों ने सोने की कीमतों में अचानक बड़ी तेजी ला दी है। बुधवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 4600 रुपये (gold prie hike) की छलांग लगाकर 1,54,934 रुपये (gold price today) प्रति 10 ग्राम के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया।
खबर लिखे जाने तक 1.80 फीसदी तेजी के साथ 1,52,992 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान इसका लो लेवल 1,52,625 रुपए रहा। जबकि पिछला क्लोज 1,50,289 रुपए था।
क्यों आई सोने में इतनी बड़ी तेजी?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाले सोने में आई यह 2 फीसदी की तेजी मुख्य रूप से डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव कम होने के कारण है।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम का ऐलान किया है। इससे युद्ध के और भड़कने का खतरा फिलहाल टल गया है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक,
"ईरान के नागरिक ठिकानों पर हमले रोकने के फैसले से मार्केट का सेंटिमेंट सुधरा है। डॉलर कमजोर होने से सोने को तगड़ा सपोर्ट मिला है।"
कच्चे तेल में गिरावट का भी दिखा असर
LKP सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतीन त्रिवेदी ने बताया कि,
इस शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 15 फीसदी की भारी गिरावट आई है। हालांकि, उन्होंने आगाह भी किया कि यह तेजी 'शॉर्ट कवरिंग' की वजह से भी हो सकती है, क्योंकि अभी यह साफ नहीं है कि यह युद्धविराम कितना टिकेगा।
फरवरी के मुकाबले अभी भी सस्ता है सोना
भले ही आज कीमतों में उछाल दिखा हो, लेकिन सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे है। 27 फरवरी 2026 को सोना 1,65,659 रुपये के शिखर पर था। युद्ध के दौरान इसमें करीब 12,363 रुपये (7.5%) की गिरावट देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जून का सोना वायदा लगभग 3% बढ़कर 4,813 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: ऑल टाइम हाई से ₹1.75 लाख सस्ती हुई चांदी, अब क्या होगा; आगे सस्ता होगा या महंगा?
ऑल टाइम हाई से 40,000 रुपए सस्ता
एमसीएक्स पर गोल्ड ने 29 जनवरी को 1.93 लाख रुपए पर पहुंचकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, उसके अगले ही दिन से सोने में गिरावट देखी जा रही है। अगर ऑल टाइम हाई और आज के रेट्स की तुलना करें तो सोना अब भी 40,000 रुपए सस्ता है।
क्या है सोने का अगला टारगेट प्राइस?
ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने पर सहमति जताई है, जो भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए बड़ी राहत है। ट्रंप को ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जिसे उन्होंने समझौते के लिए एक अच्छा आधार माना है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने ने 4,800 डॉलर का स्तर पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत है। अगर यह माहौल बना रहा, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर और घरेलू बाजार में 1.59 लाख रुपये (Gold Target 159000 Rupees) प्रति 10 ग्राम के अगले लक्ष्य को छू सकता है।
