Gold Silver Price Today LIVE: सोना ऑल टाइम हाई से ₹40000 सस्ता, चांदी ₹1.75 लाख टूटी; उछाल के बीच एक्सपर्ट ने दिया टारगेट
Gold Silver Price Today LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा कई दिनों का युद्ध अब रुक चुका है। ये सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पॉजिटिव असर डालेगा। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में दिखने लगा है। इन दोनों में ही जबरदस्त है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने-चांदी का भाव कितना है।

Gold Silver Price Today LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा कई दिनों का युद्ध अब रुक चुका है। ये सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पॉजिटिव असर डालेगा। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में दिखने लगा है। इन दोनों में ही जबरदस्त है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने-चांदी का भाव कितना है।
MMTC लाया देश की पहली ऑर्गनाइज्ड बायबैक सर्विस
अब चांदी बेचना और उसका सही दाम पाना आसान हो गया है। बुलियन रिफाइनर एमएमटीसी-पीएएमपी यानी मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एंड प्रोडक्ट आर्टिस्टिक मेटॉक्स प्रिसिएक्स (MMTC PAMP Silver Buyback) ने भारत की पहली संगठित 'सिल्वर बायबैक' सर्विस शुरू कर दी है। इसके तहत अब ग्राहक अपने चांदी के सिक्के, बार और पुराने गहने सीधे कंपनी को बेच सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर- चांदी बेचना हुआ आसान! MMTC लाया देश की पहली ऑर्गनाइज्ड बायबैक सर्विस; इन शहरों में शुरू, किसे होगा फायदा?
Gold Target Price 2026: क्या है सोने का अगला टारगेट प्राइस?
ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने पर सहमति जताई है, जो भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए बड़ी राहत है। ट्रंप को ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जिसे उन्होंने समझौते के लिए एक अच्छा आधार माना है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने ने 4,800 डॉलर का स्तर पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत है। अगर यह माहौल बना रहा, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर और घरेलू बाजार में 1.59 लाख रुपये (Gold Target 159000 Rupees) प्रति 10 ग्राम के अगले लक्ष्य को छू सकता है।
Gold Price Crash: फरवरी के मुकाबले अभी भी सस्ता है सोना
भले ही आज कीमतों में उछाल दिखा हो, लेकिन सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे है। 27 फरवरी 2026 को सोना 1,65,659 रुपये के शिखर पर था। युद्ध के दौरान इसमें करीब 12,363 रुपये (7.5%) की गिरावट देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जून का सोना वायदा लगभग 3% बढ़कर 4,813 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
Gold Silver Price Hike Today: सोने-चांदी में क्यों आई तूफानी तेजी?
Gold Silver Price Hike: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम का ऐलान किया है। इससे युद्ध के और भड़कने का खतरा फिलहाल टल गया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक, "ईरान के नागरिक ठिकानों पर हमले रोकने के फैसले से मार्केट का सेंटिमेंट सुधरा है। डॉलर कमजोर होने से सोने को तगड़ा सपोर्ट मिला है।"
Gold Silver Price Hike: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद सोना और चांदी के दाम में तूफानी तेजी
Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत होने के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 11,000 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमत मंगलवार के बंद स्तर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 11,000 रुपये यानी लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई।
Gold Silver Price Crash: 68 दिन में सोना ₹40000 और चांदी 1.75 लाख सस्ती
Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर गोल्ड ने 29 जनवरी को 1.93 लाख रुपए पर पहुंचकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, उसके अगले ही दिन से सोने में गिरावट देखी जा रही है। अगर ऑल टाइम हाई और आज के रेट्स की तुलना करें तो सोना अब भी 40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख रुपए के साथ ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी तब से चांदी 1.75 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।
Gold Silver Price Indore: इंदौर में सोना, चांदी के भाव में तेजी
स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ गया जबकि चांदी के भाव में 8500 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे।सोना 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 240500 रुपये प्रति किलोग्राम,चांदी सिक्का 2700 रुपये प्रति नग रहा।
Silver Price Crash: 1.75 लाख सस्ती हुई चांदी, आगे सस्ती होगी या महंगी?
जनवरी 2026 के अंत में सोना-चांदी दोनों ने ही ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। जनवरी के अंत में चांदी ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है। दोपहर 3.30 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 2,44,261 रुपये है। अगर इसे ऑल टाइम रिकॉर्ड से तुलना करें तो चांदी में अब तक 1.75 लाख रुपये से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। हालांकि आज सोना-चांदी दोनों में तेजी देखी जा रही है।
चांदी में ₹13 हजार से ज्यादा की तेजी
IBJA में भी सोने-चांदी के दामों में तेजी आई है। IBJA में आज 1 किलो चांदी का दाम 2,44,433 रुपये चल रही है। इससे पहले 1 किलो चांदी का भाव 2,31,435 रुपये चल रहा था। इसमें 13 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी है। वहीं एमसीएक्स में सुबह 11 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में क्यों आई तेजी?
आज सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल है। इसके साथ ही शेयर बाजार में भी फिर से रौनक लौट आई है। लेकिन लोगों के मन में एक सवाल है कि शेयर बाजार में तेजी आने पर अक्सर सोना-चांदी सस्ता होता है तो ये तेजी क्यों आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने-चांदी में बढ़ोतरी का लिंक शेयर बाजार से नहीं बल्कि डॉलर से है। ये बात सच है कि शेयर बाजार में तेजी है। लेकिन इसके साथ ही डॉलर कमजोर पड़ रहा है। जब-जब डॉलर कमजोर पड़ता है तब तब सोने-चांदी जैसे धातु में तेजी आती है।
Gold Price Target 2026: कितना जाएगा आगे भाव?
Gold Price Target 2026: सुबह 11.24 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,54,485 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,53,301 रुपये प्रति 10 ग्राम को लो और 1,54,485 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। सोने में आज तूफानी तेजी को देखते हुए लोगों के मन में एक सवाल है कि आगे सोने का भाव कितना जा सकता है। जागरण बिजनेस ने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अगर ऐसी तेजी रही और युद्ध फिर से शुरू नहीं होता तो 10 ग्राम सोने की कीमत 1,65,000-1,70,000 रुपये तक जा सकती है।
कितना उछला सोना-चांदी?

24, 22 और 18 कैरेट सोने का दाम
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 153,180 | 140415 | 114,885.00 |
| जयपुर | 153,240 | 140470 | 114,930.00 |
| कानपुर | 153,300 | 140525 | 114,975.00 |
| लखनऊ | 153,300 | 140525 | 114,975.00 |
| भोपाल | 153,420 | 140635 | 115,065.00 |
| इंदौर | 153,430 | 140644.1667 | 115,072.50 |
| चंडीगढ़ | 153,270 | 140497.5 | 114,952.50 |
| रायपुर | 153,210 | 140442.5 | 114,907.50 |
कहां सस्ता हुआ सोना-चांदी?
पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 153,180 रुपये चल रही है। रायपुर में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 243,360 रुपये चल रहा है।
कहां महंगा हुआ सोना-चांदी?
आज 8 अप्रैल को इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,430 रुपये चल रही है। भोपाल में चांदी आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी क दाम ₹243,970 रुपये चल रहा है।
Sone Aur Chandi Ka Bhav: आपके शहर में कितना है सोने-चांदी का दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹153,180 | ₹243,580 |
| जयपुर | ₹153,240 | ₹243,680 |
| कानपुर | ₹153,300 | ₹243,780 |
| लखनऊ | ₹153,300 | ₹243,780 |
| भोपाल | ₹153,420 | ₹243,970 |
| इंदौर | ₹153,430 | ₹243,720 |
| चंडीगढ़ | ₹153,270 | ₹243,460 |
| रायपुर | ₹153,210 | ₹243,360 |
Gold Price Hike: कितना महंगा हुआ सोना?
Gold Rate Today: चांदी की तरह सोने में भी तेजी है, हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है। सुबह 9.13 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,065 रुपये चल रही है। इसमें 3332 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को लो और 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Hike: चांदी में ₹11 हजार से ज्यादा का उछाल
Silver Rate Today: कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सुबह 9 बजे के आसपास एमसीएक्स में मई फ्यूचर कॉम सिल्वर 11 हजार रुपये से ज्यादा चढ़ चुका है। इस समय 1 किलो चांदी की कीमत (Chandi Ka Bhav) 2,45,109 रुपये चल रही है। चांदी ने अब तक 2,34,992 रुपये प्रति किलो का लो और 2,47,885 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। अगर ऐसी ही तेजी जारी रही तो चांदी की कीमत एक बार फिर 2,50,000 रुपये पहुंच जाएगी।
एक्सपर्ट ने जाताई तेजी की आशंका
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट ऑफ कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने भी सोने और चांदी तेजी की आशंका जाताई है। इंटरनेशनल मार्केट में अभी से ही सोने और चांदी दोनों में तेजी देखी जा रही है। सुबह 9 बजे के आसपास इंटरनेशनल मार्केट में सोने में 3.09 फीसदी और चांदी में 6.12 फीसदी की बढ़ोतरी है।
Silver Price: चांदी में कितनी है तेजी?
इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स (Comex) में चांदी का भाव 76.415 डॉलर प्रति आउंस चल रहा है। इसमें 6.16 फीसदी की तेजी है। भारतीय रुपयों में देखें तो 1 किलो चांदी की कीमत यहां 2,49,095 रुपये चल रही है।
Gold Price: इंटरनेशनल मार्केट में कितना है सोने का दाम?
सुबह 8.30 बजे के आसपास इंटरनेशनल मार्केट में 24 कैरेट सोने की की कीमत 4834.50 डॉलर प्रति आउंस है। ये भारतीय रुपयो में लगभग 1,57,547 रुपये है।
