शाम होते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹7200 तक टूटे दाम; चांदी ₹1.80 लाख के बॉर्डर पर पहुंची
Gold Silver Price Today: 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सोना ...और पढ़ें
-1793364386391_m.webp)
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹7200 तक सस्ता हुआ चांदी का दाम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| India gold price october 30: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। शाम 6 बजते ही सोना 1800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूट गया। चांदी 7200 रुपए से ज्यादा सस्ती (gold silver price crash) हो गई।
ग्लोबल मार्केट में यह गिरावट और भी बड़ी रही। कॉमेक्स पर सोना 1.44% टूटकर 4000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया और 3973 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 4.19 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली।
चांदी 2.19% टूटकर 50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार (silver price crash) करने लगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन से पहले सोने और चांदी की कीमतें बुरी तरह क्रैश हो सकती हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्या हैं ताजा रेट?
एमसीएक्स पर शाम 6:10 बजे तक सोना 1,764 रुपए सस्ता हो कर 1,40,832 रुपए पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,42,574 रुपए और लो लेवल 1,40,768 रुपए रहा। पिछले दिन यह 1,42, 596 रुपए पर क्लोज हुआ था।
चांदी 3.58% यानी 6789 रुपए की गिरावट के साथ 1,88,272 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई लेवल 1,88,272 रुपए और लो लेवल 1,82,231 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 1,89,453 रुपए पर क्लोज हुई थी।
क्यों आई गिरावट और कहां तक गिरेंगे दाम?
*खबर अपडेट हो रही है*
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।