सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Import: सोने-चांदी से भारतीयों ने बनाई दूरी, सितंबर में गोल्ड का आयात 81% तो चांदी का 49% हुआ कम

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Thu, 15 Oct 2026 08:12 PM (GMT+05:30)

Gold Silver Import: सितंबर में भारत का सोना आयात 81% और चांदी आयात 49% घटा, जिसका मुख्य कारण सीमा शुल्क ...और पढ़ें

सितंबर में सोने का आयात 81% घटकर $1.8 अरब रहा।

सितंबर में सोने का आयात 81% घटकर $1.8 अरब रहा।

HighLights

  1. सितंबर में सोने का आयात 81% घटकर $1.8 अरब रहा।

  2. चांदी का आयात 49% गिरकर $66.5 करोड़ दर्ज हुआ।

  3. बढ़े हुए सीमा शुल्क के कारण आयात में कमी आई।

नई दिल्ली। Gold Silver Import: भारत में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर में सोने का आयात 81.27 प्रतिशत घटकर 1.8 अरब डॉलर का रह गया। कीमती धातुओं पर सीमा शुल्क में भारी बढ़ोतरी के कारण आयात में यह गिरावट आई है।

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसी तरह, चांदी का आयात भी लगातार दूसरे महीने घटा। सितंबर में चांदी का आयात 49.11 प्रतिशत गिरकर 66.50 करोड़ डॉलर का रह गया।

सरकार ने बढ़ाया था आयात शुल्क

सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया संकट के कारण बड़े पैमाने पर उत्पन्न व्यवधानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोने की खरीदारी कुछ समय के लिए टालने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने 62 साल पुराने बैंक को बेचने की दी मंजूरी, भारत में जन्मा कनाडाई अरबपति बनेगा नया मालिक

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान सोने का आयात 27.32 प्रतिशत घटकर 19.27 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में चांदी का आयात 25.17 प्रतिशत गिरकर 2.4 अरब डॉलर का रह गया।

स्विट्जरलैंड से हुआ सबसे ज्यादा आयात

भारत के सोने के आयात में स्विट्जरलैंड सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा जिसकी हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत रही। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत से अधिक और दक्षिण अफ्रीका की करीब 10 प्रतिशत रही। देश के कुल आयात में बहुमूल्य धातुओं का हिस्सा करीब पांच प्रतिशत है। सितंबर में स्विट्जरलैंड से भारत का कुल आयात 74.63 प्रतिशत घटकर 89.32 करोड़ डॉलर का रह गया।

चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। देश में सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है। सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं का आयात, देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर असर डालता है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Per Capita Income: कितनी है लेदर सिटी कानपुर की प्रति व्यक्ति आय, लखनऊ से ज्यादा या कम