सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹14000 सस्ता हो सकता है सोना? सरकार के इस फैसले से आ सकती है भारी गिरावट! खरीदें या करें इंतजार, अनुज गुप्ता से समझें

By Ankit Kumar KatiyarEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Thu, 27 Aug 2026 03:13 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 27 Aug 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

Gold Silver Price Today: भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जबकि वैश्विक स्तर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी।

  2. सरकार सोने पर आयात शुल्क घटाने पर कर रही विचार।

  3. आयात शुल्क घटने से सोना 9% तक सस्ता संभव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भले ही तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन भारतीय बाजार में दोनों ही धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट आने लगी है। पिछले दो दिनों में गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बड़ा करेक्शन (gold silver price crash) देखने को मिला। जिससे सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नीचे पहुंच गया है। अब सवाल यह है कि आखिर सोने-चांदी कीमतों में यह गिरावट आई क्यों?

दरअसल, भारत में कीमतों के गिरने की सबसे बड़ी वजह है- सरकार का एक फैसला। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि केंद्र सरकार सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (gold import duty) घटाने पर विचार कर रही है। जिसका सीधा असर गोल्ड-सिल्वर की कीमतों पर दिखने लगा है।

इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 6% करने की मांग

सूत्रों के मुताबिक, सराफा कारोबारी और ज्वैलरी इंडस्ट्री मौजूदा 15% आयात शुल्क को घटाकर 6% करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सरकार ने 13 मई 2026 को सोने के आयात को रोकने और देश के डॉलर रिजर्व को बचाने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15% कर दी थी।

बाजार में क्यों मिल रहा है भारी डिस्काउंट?

इंपोर्ट ड्यूटी घटने की अनिश्चितता के कारण भारत के फिजिकल गोल्ड मार्केट में डिस्काउंट काफी बढ़ गया है और यह ग्लोबल कीमतों से अलग दिशा में जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में घरेलू सोना अपनी लैंडेड कीमत से 2-2.5% (करीब $45 प्रति औंस) के डिस्काउंट पर बिक रहा था, जो रातों-रात 1-1.5% और बढ़ गया। इसका सीधा मतलब है कि भारतीय सोना अब आयातित सोने की लैंडेड लागत से काफी नीचे बिक रहा है।

खरीदार मौजूदा कीमतों पर नया स्टॉक जमा करने से हिचकिचा रहे हैं, क्योंकि अगर ड्यूटी घटी तो रातों-रात सोने की लागत कम हो सकती है। जब तक सरकार के फैसले पर स्थिति साफ नहीं होती, तब तक डीलर्स भारी डिस्काउंट देने को मजबूर हैं।

इंपोर्ट ड्यूटी पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि,

यह किसी बड़े नीतिगत फैसले से पहले बाजार का क्लासिक वेट एंड वॉच रवैया है। अगर ड्यूटी में कटौती होती है, तो लैंडेड लागत रातों-रात गिर जाएगी। ऐसे में जिन डीलर्स के पास ज्यादा ड्यूटी वाला स्टॉक है, उन्हें मार्केट में बने रहने के लिए अपना स्टॉक डिस्काउंट पर बेचना पड़ सकता है। इसे आसान शब्दों में कहें तो अगर गोल्ड इंपोर्ट में कटौती होती है तो इसमें 9 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

-मान लीजिए
-सोने की मौजूदा कीमत है- ₹1,60,000 प्रति 10 ग्राम
-9% गिरावट- 1,60,000 × 9/100 = ₹14,400
-नई कीमत = 1,60,000 − 14,400 = ₹1,45,600
-यानी सोना ₹14,400 रुपए सस्ता हो सकता है।

अनुज गुप्ता ने आगे बताया कि, यह 1-1.5% का नया डिस्काउंट पूरी तरह से अटकलों पर आधारित है और जब तक स्थिति साफ नहीं होती, बिकवाली का दबाव बना रहेगा। अगर ड्यूटी में कटौती की घोषणा होती है तो घरेलू बाजार में तेजी से री-प्राइसिंग होगी।

वहीं, अगर सरकार कटौती नहीं करती है, तो डिस्काउंट धीरे-धीरे वापस 2% की रेंज में आ सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इंपोर्ट ड्यूटी कट करने की बात सिर्फ एक अफवाह है।

ग्लोबल और इंडिया में कितना दिखा अंतर?

27 अगस्त को MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.8% गिरकर लगभग 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, सितंबर वायदा के लिए चांदी भी 0.2% की गिरावट के साथ 2.38 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इसके उलट, ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.8% चढ़कर $4,630.09 प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% बढ़कर $4,685.50 पर पहुंच गए। स्पॉट सिल्वर में भी 1.7% की तेजी देखी गई और यह $69.28 प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज कहां कारोबार कर रहा सोना-चांदी?

ग्लोबल मार्केट में दोपहर 3 बजे तक गोल्ड मामूली गिरावट के साथ 4640 डॉलर और चांदी 68.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार (gold silver price today) करती दिखी।

वहीं, एमसीएक्स पर सोना 610 रुपए सस्ता होकर 1,59,053 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,60,898 रुपए (gold price today) और लो लेवल 1,56,692 रुपए रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,59,663 रुपए पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी 34 रुपए की तेजी के साथ 2,39,672 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर कारोबार करती दिखी। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,42,999 रुपए (silver price today) और लो लेवल 2,36,878 रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 2,39,638 रुपए पर क्लोज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold में फिर आ सकता है ऐतिहासिक उछाल? जनवरी की तरह शुरू हो चुकी सुपरसाइकिल; अजय केडिया ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!