दशहरा से पहले चीनी बिक्री का नया कोटा जारी, इन 3 राज्यों में होगी सबसे अधिक सप्लाई
सरकार ने 1 से 15 अक्टूबर की अवधि के लिए 14 लाख टन चीनी का कोटा घोषित किया है, जिसमें ...और पढ़ें
-1790837622004_m.webp)
चीनी बिक्री का नया कोटा आवंटन
HighLights
1-15 अक्टूबर के लिए 14 लाख टन चीनी कोटा घोषित।
महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक को सबसे अधिक चीनी आवंटित की गई।
त्योहारों में आपूर्ति और कीमतें नियंत्रित रखने का लक्ष्य।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगस्त-सितंबर में चीनी की बढ़ती कीमतों और सप्लाई की अटकलों के बीच सरकार ने बिक्री के लिए 15-15 दिनों का कोटा नियम लागू किया था। अब केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में 1 से 15 अक्टूबर की अवधि के दौरान बिक्री के लिए 14 लाख टन चीनी का कोटा घोषित किया है, जिसमें इंडीपेंडेंट रिफाइनरों के लिए 1 लाख टन भी शामिल है। यह घोषणा गुरुवार से शुरू हो रहे नए चीनी सीजन के लिए की गई है, जबकि मिलें महाराष्ट्र में लगभग 15 अक्टूबर से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 अक्टूबर से पहले गन्ने की पेराई शुरू करने की तैयारी कर रही हैं जो समय से पहले है।
क्या है मिलों में बिक्री का नियम?
बुधवार को जारी एक आदेश में खाद्य मंत्रालय ने कहा कि 15 दिनों के कोटा के तहत, मिलों को पहले सप्ताह में आवंटित चीनी का कम से कम 45 प्रतिशत और बचा स्टॉक अगले सप्ताह में बेचना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह भी कहा कि अक्टूबर में पेराई शुरू करने वाली मिलें कोटा के अतिरिक्त अपनी चीनी अक्टूबर और नवंबर के दौरान कभी भी बेच सकेंगी।
इन 3 राज्यों को मिली सबसे अधिक चीनी
देशभर में चीनी की सप्लाई बनाए रखने के लिए कुल 13 लाख टन का कोटा आवंटित किया गया है, जिसमें से 83 फीसदी हिस्सा (10.77 लाख टन) देश के तीन टॉप चीनी उत्पादक राज्यों को मिला है। राज्यवार आवंटन के तहत महाराष्ट्र की मिलों को 4.39 लाख टन, उत्तर प्रदेश को 4.18 लाख टन और कर्नाटक की मिलों के लिए 2.20 लाख टन चीनी का कोटा सौंपा गया है। इससे आवंटन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में आपूर्ति बनी रहे और कीमतें कंट्रोल में रहें।
ये भी पढ़ें: भारत ने ढूंढा अरहर का नया सप्लायर देश, 30000 टन दाल पहुंचेगी भारत! कैसी रहेगी कीमतें?
त्योहारों में कीमतें कम रखने पर ध्यान
सरकार का उद्देश्य न सिर्फ चीनी की उपलब्धता बनाए रखना है, बल्कि खुदरा कीमतों को कंट्रोल करना भी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोटा आवंटन का यह निर्णय नवरात्र-दशहरा त्योहार से पहले रिटेल मार्केट में कीमतों को और कम करने का एक प्रयास है, जो 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिन रिफाइनरियों को पहले घरेलू बाजार में कुछ आयातित चीनी बेचने की अनुमति दी गई थी, उन्हें पिछले दो आवंटनों की तरह ही 1 लाख टन चीनी आवंटित की गई है।
