सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver Price Today: सोना फिर फिसला, चांदी भी नरम; 11 जून को जानिए आपके शहर में क्या है नया भाव

Published: Thu, 11 Jun 2026 09:47 AM (IST)

Gold-Silver Rate Today: 11 जून को सोना-चांदी दोनों में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 11 जून को सोने-चांदी की कीमतों में नरमी।

  2. अमेरिकी ब्याज दर बढ़ने की आशंका से दाम गिरे।

  3. निवेशकों को सतर्क रहने और कीमतों पर नजर रखने की सलाह।

नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में 11 जून को सोने और चांदी (Gold-Silver Price) की कीमतों में उतार-चढ़ान देखने को मिला। हाल के दिनों में तेज गिरावट के बाद आज बाजार में हल्की नरमी बनी हुई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच सतर्कता का माहौल है।

क्या है गोल्ड का दाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) करीब ₹1.49 लाख से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1.37 लाख से ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹1.12 लाख के ऊपर बनी हुई है।

चांदी भी हुई नरम

वहीं अगर हम चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसका रेट भी स्थिरता के साथ हल्की गिरावट की ओर है। देश के कई बड़े शहरों में चांदी करीब ₹2.35 लाख से ₹2.47 लाख प्रति किलो के बीच बनी हुई है।

शहरों में क्या है रेट?

नई-दिल्ली (New Delhi) और मुंबई (Mumbai) जैसे बड़े शहरों में सोने के दाम लगभग एक जैसे ट्रेंड पर चल रहे हैं, हालांकि स्थानीय टैक्स (Local tax) और ज्वेलर्स के मार्जिन (Jewellers' Margins) के कारण मामूली फर्क देखने को मिलता है।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹146,410 ₹134,209 ₹109,808 ₹233,070
मुंबई ₹146,670 ₹134,448 ₹110,003 ₹233,470
पटना ₹146,590 ₹134,374 ₹109,943 ₹233,340
जयपुर ₹146,650 ₹134,429 ₹109,988 ₹233,440
कानपुर 146,800 ₹134,567 ₹110,100 ₹233,120
लखनऊ ₹146,700 ₹134,475 ₹110,025 ₹233,530

क्यों गिर रहे हैं दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं-
* अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका
* डॉलर की मजबूती
* अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव
वैश्विक स्तर पर भी सोने में दबाव देखा गया है और यह हाल ही में 6 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी भी आई।

यह भी पढ़ें: क्या आपने जमा किया एडवांस टैक्स? 15 जून है आखिरी तारीख; जल्द निपटाएं ये काम वरना हो सकता है नुकसान!

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में—

* जल्दबाजी में बड़ी खरीदारी से बचें
* कीमतों पर नजर बनाए रखें
* लंबी अवधि के निवेशक गिरावट को अवसर के रूप में देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह खबर विभिन्न स्रोतों और बाजार आंकड़ों पर आधारित है। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है।