Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले चमक उठा सोना-चांदी, दिन भर में ₹9000 तक चढ़े दाम; अब खरीदें या नहीं?
Gold Silver News Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है, सोना ...और पढ़ें
-1793799472380_m.webp)
HighLights
दिल्ली में सोने की कीमत ₹4,800 बढ़कर ₹1,46,600 प्रति 10 ग्राम।
चांदी ₹9,000 उछलकर ₹1.93 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंची।
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव और त्योहारी मांग ने कीमतों को बढ़ाया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन के बीच देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने अचानक जोरदार छलांग लगाई है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजरें एक बार फिर बुलियन मार्केट पर टिक गई हैं।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,800 रुपये की भारी बढ़त के साथ 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच (Gold Price Today) गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,41,800 रुपये था।
सोने के साथ-साथ चांदी में भी तूफानी तेजी दर्ज की गई और यह 9,000 रुपये उछलकर 1.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) पर पहुंच गई, जबकि मंगलवार को यह 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी के तेवर बेहद मजबूत नजर आए। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 113.72 डॉलर यानी तीन प्रतिशत की जोरदार छलांग लगाकर 4,043.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और एक बार फिर 4,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 4.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 52.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
बाजार में अचानक क्यों आई यह तेजी?
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस अचानक आए उछाल के पीछे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों कारण जिम्मेदार हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू स्तर पर लगातार बढ़ रही त्योहारी मांग के चलते बुधवार को सोने की चमक और तेज हो गई।
वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने इसके पीछे भू-राजनीतिक और अमेरिकी राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव (Midterm Elections) में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे कीमती धातुओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तगड़ा समर्थन मिला है।
ब्रिकवर्क रेटिंग्स के शोध प्रमुख राजीव शरण ने बताया कि अक्टूबर में अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से सोने की कीमतों में करीब आठ प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने की वजह से कारोबारियों ने मुनाफावसूली की थी।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पिछले धनतेरस के मुकाबले इस बार सोने की कीमतों में अपेक्षाकृत कम तेजी आई है। पिछले त्योहारी सत्र के बाद से सोना पांच से सात प्रतिशत ही महंगा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी धनतेरस पर सालाना आधार पर करीब 65 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आया यह हालिया सुधार त्योहारी खरीदारी की तैयारी कर रहे आम ग्राहकों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।