सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: सोने-चांदी में अचानक जोरदार उछाल, एक झटके में ₹5400 तक बढ़े दाम; आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट?

Published: Tue, 04 Aug 2026 07:45 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:30 PM (IST)

Gold Silver Price Today: छह हफ्तों की गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में वैश्विक और घरेलू बाजारों में तेजी ...और पढ़ें

सोना चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें ताजा बाजार रुझान

सोना चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें ताजा बाजार रुझान

नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव और लगातार 6 हफ्तों की गिरावट के बाद आखिरकार सोने-चांदी की चमक (gold silver price) लौटने लगी है। मंगलवार, 4 अगस्त को यह तेजी वैश्विक बाजार से लेकर स्पॉट मार्केट तक में देखी गई। कोमेक्स पर सोना 30 डॉलर उछलकर 4120 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। चांदी भी 59.50 डॉलर (silver price today) के पार कारोबार करती दिखी। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,44,424 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिनभर के हाई लेवल पर पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 5451 रुपए महंगी होकर 2,22,197 रुपए प्रति किलोग्राम के दिनभर के हाई लेवल पर पहुंच गई।

दिल्ली सराफा बाजार में दिखा बदला ट्रेंड

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ट्रेंड थोड़ा बदला हुआ नजर आया। दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपए बढ़कर 1,47,500 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच चांदी की कीमत स्थिर रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,47,400 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत 2,26,500 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर अपरिवर्तित रही। व्यापारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की मामूली खरीदारी देखी गई, जबकि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में रहा।

आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹143,840 ₹131,853 ₹107,880 ₹221,670
मुंबई ₹144,090 ₹132,083 ₹108,068 ₹222,050
पटना ₹144,100 ₹132,092 ₹108,075 ₹221,920
जयपुर ₹144,160 ₹132,147 ₹108,120 ₹222,010
कानपुर ₹144,220 ₹132,202 ₹108,165 ₹222,090
लखनऊ ₹144,130 ₹132,119 ₹108,098 ₹221,960
भोपाल ₹144,240 ₹132,220 ₹108,180 ₹222,140
इंदौर ₹144,240 ₹132,220 ₹108,180 ₹222,140
चंडीगढ़ ₹144,090 ₹132,083 ₹108,068 ₹221,900
रायपुर ₹144,030 ₹132,028 ₹108,023 ₹221,820

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: फिर चमक उठा सोना-चांदी, दाम सुन छूट जाएंगे पसीने! अचानक क्यों बढ़ गईं कीमतें?

उतार-चढ़ाव पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त हुई, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे राजनयिक घटनाक्रम और फेडरल रिजर्व की नीतिगत दृष्टिकोण को लेकर अनिश्चितता के बीच सतर्क रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पिछले दो सत्रों में बुलियन की कीमतें एक दायरे में रहीं क्योंकि व्यापारी भू-राजनीतिक जोखिमों और अमेरिकी ब्याज दरों की भविष्य की दिशा पर अधिक स्पष्टता का इंतजार कर रहे थे।

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की AVP कायनात चैनवाला ने कहा कि,

उम्मीद से बेहतर अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग डेटा ने औद्योगिक मांग को लेकर आशावाद को मजबूत करके चांदी को समर्थन दिया। जिससे स्पॉट सिल्वर 1 प्रतिशत बढ़कर 59 डॉलर प्रति औंस हो गई। निवेशक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण पर और स्पष्टता के लिए कई अमेरिकी मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं।"

शुक्रवार को US के इस डेटा पर रहेगी नजर!

चैनवाला ने आगे कहा कि अभी तुरंत ध्यान आज के JOLTS डेटा पर है, जिसके बाद ADP एम्प्लॉयमेंट, जॉबलेस क्लेम और सबसे जरूरी शुक्रवार को आने वाली जुलाई की नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट पर नजर रहेगी। पेरोल के कमजोर आंकड़े से बुलियन में तेजी आ सकती है, क्योंकि इससे फेड के कम आक्रामक होने की उम्मीदें बढ़ेंगी, जबकि मजबूत आंकड़ों से डॉलर मज़बूत हो सकता है और कीमती धातुओं पर फिर से दबाव बन सकता है।

डिप्लोमैटिक रास्ते को लेकर अनिश्चितता और आगे कई जरूरी डेटा आने वाले हैं, इसलिए सोने और चांदी पर कई मोर्चों पर तेजी से दोनों तरफ का रिस्क है और इनके एक तय दायरे में ही रहने की उम्मीद है।