सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: सोने-चांदी ने फिर तोड़े सभी रिकॉर्ड, सिल्वर ₹4.20 लाख पार; गोल्ड रेट ने भी लगाई आग!

Published: Thu, 29 Jan 2026 08:01 PM (IST)

Gold Silver Price Today: बजट 2026 से पहले सोने-चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छू ली है। MCX पर सोना ₹1.80 लाख ...और पढ़ें

सोना ₹1.80 तो चांदी ₹4.20 लाख पार, सिल्वर 3 दिन में ₹1 लाख महंगी; कहां थमेंगे दाम?

सोना ₹1.80 तो चांदी ₹4.20 लाख पार, सिल्वर 3 दिन में ₹1 लाख महंगी; कहां थमेंगे दाम?

HighLights

  1. सोना ₹1.80 लाख, चांदी ₹4.20 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर

  2. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से बढ़ी कीमतें

  3. विशेषज्ञों ने फरवरी तक और तेजी का अनुमान लगाया

Gold Silver Price Today: बजट 2026 से ठीक पहले सोने-चांदी में ऐसी आग लगी है कि आम आदमी से लेकर बड़े निवेशक तक दंग हैं। सोना-चांदी दोनों ने कीमतों के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ (Gold Silver Price Hike) दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि हर कोई पूछ रहा है- आखिर दाम कहां जाकर थमेंगे। अभी खरीद लें या और इंतजार करें?

MCX पर आज कितना महंगा हुआ सोना? (Gold Price Today MCX)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला सोना शाम 7:45 बजे तक 5.91% यानी ₹9,800 उछलकर (gold price hike) ₹1,75,715 प्रति 10 ग्राम (gold rate today) पर पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान इसने ₹1,80,779 का ऑल टाइम (gold at all time high) हाई छुआ, जबकि लो लेवल ₹1,69,882 रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यही सोना ₹1,65,915 (gold rate today) पर बंद हुआ था।

अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड में बड़ी तेजी दिखी। इसमें 8.35% की तेजी आई और भाव ₹14,797 उछलकर ₹1,91,950 पर पहुंच गए। इस कॉन्ट्रैक्ट ने ₹1,93,096 का नया रिकॉर्ड बनाया। एक दिन पहले इसकी क्लोजिंग ₹1,77,153 थी।

लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट्स में तो तूफानी तेजी देखने को मिली। 5 जून एक्सपायरी वाला सोना ₹2,02,984 के साथ ₹2 लाख पार चला गया। वहीं 5 अगस्त एक्सपायरी गोल्ड ₹2,04,375 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

सोने को ₹10 हजार क्रॉस करने में कब-कब लगे कितने दिन?

रुपए/10 ग्राम तारीख कितने दिन लगे
10,000 5 मई 2006 ----
20,000 14 अक्टूबर 2010 1623 दिन
30,000 1 जून 2012 596 दिन
40,000 3 जनवरी 2020 2772 दिन
50,000 22 जुलाई 2020 201 दिन
60,000 20 मार्च 2023 971 दिन
70,000 5 अप्रैल 2024 382 दिन
80,000 24 जनवरी 2025 294 दिन
90,000 31 मार्च 2025 66 दिन
1,00,000 13 जून 2025 74 दिन
1,10,000 15 सितंबर 2025 94 दिन
1,20,000 6 अक्टूबर 2025 21 दिन
1,30,000 16 अक्टूबर 2025 10 दिन
1,40,000 26 दिसंबर 2025 72 दिन
1,50,000 20 जनवरी 2026 26 दिन
1,60,000 27 जनवरी 2026 7 दिन
1,70,000 28 जनवरी 2026 1 दिन
1,80,000 29 जनवरी 2026 1 दिन

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड तोड़ महंगा सोना भी नहीं रोक पाया खरीदारी, 12% बढ़ी ज्वैलरी बिक्री; गोल्ड डिमांड ने क्यों किया हैरान?

चांदी लगातार तीसरे दिन ₹30000 महंगी (Silver Price Today MCX)

चांदी ने तो और भी चौंकाया। लगातार तीसरे दिन इसमें ₹30000 से ज्यादा की तेजी (silver price hike) आई। शाम 7:45 बजे तक MCX पर सिल्वर 9 % यानी ₹34,682 चढ़कर ₹4,20,048(silver rate today) पर ट्रेड कर रही थी।

यह इसका (silver at all time high) ऑल टाइम हाई भी रहा। दिन का लो लेवल ₹3,95,001 रहा, जबकि पिछला क्लोज ₹3,85,366 (silver price today) था। चांदी पिछले तीन दिन में करीब 1 लाख रुपए महंगी हो चुकी है।

आगे के कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी और तेज दिखी। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी ₹36,275 उछलकर ₹4,39,337 तक पहुंच गई। जुलाई 2026 एक्सपायरी सिल्वर ने तो ₹4,57,328 का नया इतिहास रच दिया।

चांदी को ₹10 क्रॉस करने में कब-कब लगे कितने दिन?

रुपए प्रति किलोग्राम तारीख कितने दिन लगे
12,000 17 नवंबर 2005 ----
20,000 18 अप्रैल 2006 152 दिन
30,000 26 अगस्त 2010 1591 दिन
40,000 10 नवंबर 2010 76 दिन
50,000 24 फरवरी 2011 106 दिन
60,000 9 अप्रैल 2011 44 दिन
70,000 23 अप्रैल 2011 14 दिन
80,000 4 अप्रैल 2024 4730
90,000 17 मई 2024 43 दिन
1,00,000 22 अक्टूबर 2024 158 दिन
1,10,000 11 जुलाई 2025 262 दिन
1,20,000 29 अगस्त 2025 49 दिन
1,30,000 16 सितंबर 2025 18 दिन
1,40,000 26 सितंबर 2025 10 दिन
1,50,000 8 अक्टूबर 2025 12 दिन
1,60,000 14 अक्टूबर 2025 6 दिन
1,70,000 17 अक्टूबर 2025 6 दिन
1,80,000 1 दिसंबर 2025 45 दिन
1,90,000 11 दिसंबर 2025 10 दिन
2,00,000 12 दिसंबर 2025 1 दिन
2,10,000 22 दिसंबर 2025 10 दिन
2,20,000 24 दिसंबर 2025 2 दिन
2,30,000 26 दिसंबर 2025 2 दिन
2,50,000 29 दिसंबर 2025 3 दिन
2,60,000 12 जनवरी 2025 14 दिन
2,70,000 13 जनवरी 2026 1 दिन
2,80,000 14 जनवरी 2026 1 दिन
2,90,000 14 जनवरी 2026 1 दिन
3,00,000 19 जनवरी 2026 5 दिन
3,10,000 19 जनवरी 2026 14 घंटे
3,20,000 20 जनवरी 2026 1 दिन
3,30,000 21 जनवरी 2026 1 दिन
3,60,000 27 जनवरी 2026 6 दिन
3,80,000 28 जनवरी 2026 1 दिन
4,20,000 29 जनवरी 2026 1 दिन

सोने-चांदी में अचानक क्यों आई तूफानी तेजी?

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी तेजी क्यों? इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका से आई खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संकेत दिया है कि फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख की जल्द घोषणा होगी और नई लीडरशिप में ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो डॉलर कमजोर पड़ सकता है, और ऐसे माहौल में सोना-चांदी जैसी सुरक्षित निवेश वाली धातुओं में पैसा तेजी से आता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो फरवरी के पहले हफ्ते में सोना 2.50 लाख तो चांदी 5 लाख रुपए के पार पहुंच सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने थोड़ा संभलकर निवेश करने की सलाह दी है।