सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: चांदी ₹5500 लुढ़की, सोना भी धड़ाम; क्या हैं ताजा रेट और क्यों आ रही गिरावट?

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:55 PM (IST)

Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट ...और पढ़ें

दिल्ली सराफा बाजार में चांदी ₹5500 लुढ़की सोना भी धड़ाम जानिए ताजा रेट

दिल्ली सराफा बाजार में चांदी ₹5500 लुढ़की सोना भी धड़ाम जानिए ताजा रेट

HighLights

  1. सोना ₹1,900 टूटकर ₹1,46,100 प्रति 10 ग्राम पर आया।

  2. चांदी ₹5,500 गिरकर ₹2,02,000 प्रति किलोग्राम हुई।

  3. वैश्विक कमजोरी, डॉलर की मजबूती से कीमतों में गिरावट।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Crash Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1,900 रुपए टूटकर 1,46,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत 5,500 रुपए गिरकर 2,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

वैश्विक बाजारों में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव गुरुवार को 1,48,000 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को यह घटकर 1,46,100 रुपये रह गया। ये कीमतें सभी करों सहित हैं।

वहीं, चांदी का भाव पिछले कारोबारी सत्र के 2,07,500 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 2,02,000 रुपए (silver price today) पर आ गया।

चांदी में ₹30,000 की गिरावट

चांदी की कीमतों में गिरावट का दबाव लगातार बढ़ रहा है। 30 सितंबर के बाद से अब तक चांदी करीब 30,000 रुपए यानी लगभग 13 प्रतिशत सस्ती हो चुकी है। जिंस बाजार में व्यापक बिकवाली के कारण भी इसकी कीमतों में कमजोरी आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के कारण घरेलू बाजार में सोना गिरकर जुलाई की शुरुआत के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

चॉइस ब्रोकिंग की जिंस विश्लेषक पिंकी यादव ने बताया कि शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के बीच पिछले एक महीने में चांदी करीब 14 प्रतिशत गिर चुकी है। निवेशक प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कीमती धातुओं में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कच्चे तेल की कीमतों में लगी 'आग', कीमत पहुंची 117 डॉलर के पार; सोमवार को शेयर बाजार में मचेगा हाहाकार!

कच्चे तेल की कीमतों का भी असर

डॉलर की मजबूती, बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत करीब 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

इससे महंगाई लंबे समय तक बने रहने और ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ी है। ऊंची ब्याज दरों के माहौल में सोने और चांदी पर दबाव बढ़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया था। बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 4,024.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की हाजिर कीमत 1.41 प्रतिशत गिरकर 53.83 डॉलर प्रति औंस रह गई।