Gold Price Today: सोने में तेजी, चांदी रॉकेट की स्पीड से भागी; चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट दाम
चांदी में उथल-पुथल का सिलसिला जारी है। वही सोने में भी आज हल्की तेजी देखी जा रही है। 9 जनवरी, ...और पढ़ें

चांदी में उथल-पुथल का सिलसिला जारी है। वही सोने में भी आज हल्की तेजी देखी जा रही है। 9 जनवरी, शुक्रवार को 1 किलो चांदी में सुबह 10.30 बजे के आसपास 2300 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके साथ ही सोने में भी लगभग 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।
Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?
सुबह 10.09 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,45,670 रुपये चल रहा है। इसमें 2346 रुपये प्रति किलो की तेजी है। आज एमसीएक्स में चांदी 2,45,600 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुई। चांदी ने अब तक 2,43,670 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,47,127 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?
सुबह 10.11 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,38,035 रुपये चल रही है। इसमें लगभग 293 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,37,729 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,38,075 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आज सोना 1,37,997 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। ये कल 1,37,742 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
अलग-अलग शहर में कितनी है कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹138,280 | ₹245,730 |
| जयपुर | ₹138,340 | ₹245,830 |
| कानपुर | ₹138,390 | ₹245,930 |
| लखनऊ | ₹138,310 | ₹245,660 |
| भोपाल | ₹138,420 | ₹245,860 |
| इंदौर | ₹138,420 | ₹245,860 |
| चंडीगढ़ | ₹138,270 | ₹245,600 |
| रायपुर | ₹138,210 | ₹245,500 |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत 1,38,210 रुपये चल रही है। यहां सोने का दाम सबसे कम है। इसके साथ ही अगर भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,38,420 रुपये चल रहा है।
अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी की कीमत 245,500 रुपये चल रही है। यहां चांदी सबसे कम दाम पर मिल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,45,860 रुपये है।
