Gold Silver Price Today: दीवाली के बाद चमक उठा सोना-चांदी, कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट
Gold Silver News Today: दीवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। वायदा बाजार में ...और पढ़ें
-1794208857753_m.webp)
Gold Silver Price Today: दीवाली के बाच चमक उठा सोना-चांदी, कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver News Today: दीवाली के बाद सोने-चांदी की चमक बढ़ गई। सोमवार को वायदा बाजार में सोना 1,800 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में करीब 4,300 रुपए तक का उछाल (gold silver price today) आया। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोना 1.25% और चांदी 1.66% महंगी हुई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में मजबूती और निवेशकों की नई खरीदारी से दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।
आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) |
| नई दिल्ली | ₹143,680 | ₹131,707 | ₹107,760 |
| मुंबई | ₹143,990 | ₹131,991 | ₹107,993 |
| पटना | ₹143,850 | ₹131,863 | ₹107,888 |
| जयपुर | ₹143,970 | ₹131,973 | ₹107,978 |
| कानपुर | ₹143,910 | ₹131,918 | ₹107,933 |
| लखनऊ | ₹143,910 | ₹131,918 | ₹107,933 |
| भोपाल | ₹144,020 | ₹132,018 | ₹108,015 |
| इंदौर | ₹144,140 | ₹132,128 | ₹108,105 |
| चंडीगढ़ | ₹143,820 | ₹131,835 | ₹107,310 |
| रायपुर | ₹143,020 | ₹131,835 | ₹107,865 |
आपके शहर में चांदी के दाम कहां पहुंचे?
| शहर | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹187,060 |
| मुंबई | ₹187,420 |
| पटना | ₹187,280 |
| जयपुर | ₹187,390 |
| कानपुर | ₹187,270 |
| लखनऊ | ₹187,270 |
| भोपाल | ₹187,420 |
| इंदौर | ₹187,620 |
| चंडीगढ़ | ₹186,950 |
| रायपुर | ₹186,960 |
सोना ₹1.44 लाख के पार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,848 रुपए यानी 1.26% बढ़कर 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर (gold price today) पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने के 1,007 लॉट का लेनदेन हुआ।
विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में नए सौदे होने और मजबूत हाजिर मांग से कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का वायदा भाव 1.43% चढ़कर 4,128.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी ₹4300 से ज्यादा महंगी
चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 4,299 रुपए बढ़कर 1,88,903 रुपए प्रति किलोग्राम (silver Price Today) हो गई। इस दौरान 1,417 लॉट का कारोबार हुआ।
विदेशी बाजार में चांदी का वायदा भाव 2.49% उछलकर 53.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मजबूत ग्लोबल रुख और नई खरीदारी ने कीमतों को सहारा दिया।
यह भी पढ़ें- सोना बेहतर या चांदी? जानिए 1 लाख रुपए के निवेश पर किस धातु ने दिया सबसे ज्यादा मुनाफा