सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: दिल्ली से ग्लोबल मार्केट तक, कैसा रहा गोल्ड-सिल्वर का हाल; फेड के फैसले से पहले गिरेंगे दाम?

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:32 PM (IST)

Gold Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख रहा, जहां दिल्ली में सोने ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today: दिल्ली से ग्लोबल मार्केट तक, कैसा रहा गोल्ड-सिल्वर का हाल, फेड के फैसले से पहले गिरेंगे दाम?

Gold Silver Price Today: दिल्ली से ग्लोबल मार्केट तक, कैसा रहा गोल्ड-सिल्वर का हाल, फेड के फैसले से पहले गिरेंगे दाम?

HighLights

  1. घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव में मिला-जुला रुख।

  2. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 200 रुपये मजबूत होकर 1,46,300 पर।

  3. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर निवेशकों की नजर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver News Today: मि़डिल ईस्ट में तनाव और क्रूड ऑयल में उछाल के बीच सोमवार को घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी के कारोबार में मिला-जुला (gold silver rate today) और सीमित दायरा देखने को मिला। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 80 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 1,41,710 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,41,630 रुपए था।

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,29,806 रुपए और 18 कैरेट सोने का दाम 1,06,283 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 64 रुपए का हल्का उछाल आया और यह 1,94,479 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली में कहां पहुंचे सोने-चांदी के भाव?

दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में वैश्विक सुधार और रुपए में कमजोरी के चलते सोने में अधिक तेजी देखी गई। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता यानी 24 कैरेट सोना 200 रुपए मजबूत होकर 1,46,300 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जिससे डॉलर में भुगतान किए जाने वाले सोने का आयात महंगा हो गया और घरेलू कीमतों को बल मिला। हालांकि, चांदी लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद 2,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर स्थिर बनी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर सोना 0.57% बढ़कर 4,030 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.26% की तेजी के साथ 54.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। कॉमेक्स पर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम सपोर्ट स्तर के आसपास टिकने में पूरी तरह कामयाब रहा है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: क्यों क्रैश हो रहा सोना-चांदी, दीवाली तक कितने गिरेंगे दाम? खरीदने से पहले 3 पॉइंट में समझें

कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्या बोले एक्सपर्ट?

बाजार जानकारों के अनुसार, इस हफ्ते निवेशकों की नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर टिकी हुई हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सुधार, कमजोर कच्चे तेल और अमेरिकी बॉण्ड यील्ड में गिरावट से सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला है।

वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक वार्ताओं और संभावित सैन्य विकल्पों के बीच हाजिर सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।

इसके अलावा, एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी का मानना है कि महंगाई की चिंताओं और अमेरिकी चुनाव की अनिश्चितता के बीच फेड के फैसले से पहले कॉमेक्स पर सोना 3,950 से 4,100 डॉलर प्रति औंस के दायरे में ट्रेड कर सकता है।