Gold Silver Price Today: क्यों क्रैश हो रहा सोना-चांदी, दीवाली तक कितने गिरेंगे दाम? खरीदने से पहले 3 पॉइंट में समझें
Gold Silver Price Outlook 2026: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल, फेड रिजर्व की ...और पढ़ें
-1793017189463_m.webp)
दीवाली से पहले क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम एक्सपर्ट से जानें भविष्य

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Outlook For Diwali: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट वॉर, क्रूड ऑयल और फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं से गोल्ड सिल्वर दबाव में हैं। आलम यह है कि सोना ऑल टाइम हाई करीब 25% और चांदी 55% तक सस्ती हो गई है। कीमतें पिछले 6 महीने के लो लेवल पर चली गई हैं।
29 जनवरी 2026 को गोल्ड ने 1.93 लाख रुपए के साथ ऑल टाइम हाई बनाया था। चांदी ने 4.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचकर अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन तब से अब तक सोना करीब 50,000 रुपए और चांदी 2,25,000 रुपए तक (gold silver price crash) सस्ती हो चुकी है।
अब सवाल है कि आखिर फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी के दाम टूट क्यों रहे हैं? और सबसे जरूरी सवाल- क्या दीवाली तक सोना-चांदी सस्ता होगा फिर अब दाम बढ़ते नजर आएंगे। चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी एंड करेंसी एनालिस्ट आमिर माकदा ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत में ऐसे ही सवालों के जवाब दिए। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:
सवाल 1: सोने और चांदी की कीमतों में मौजूदा गिरावट के पीछे मुख्य कारण क्या हैं?
जवाब: घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई हालिया गिरावट के पीछे वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल, नियमों में बदलाव और मौद्रिक नीतियों से जुड़ी उम्मीदें मुख्य वजह हैं।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के कारण ब्याज दरें 4.25% से 4.50% के ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही हैं, जिससे वैश्विक महंगाई की चिंताएं फिर बढ़ गई हैं। इससे ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। डॉलर इंडेक्स (DXY) मल्टी-मंथ हाई पर पहुंच गया है, जिससे बुलियन जैसी नॉन-यील्डिंग एसेट्स की अवसर लागत काफी बढ़ गई है। इसके अलावा, सीएमई (CME) जैसे प्रमुख डेरिवेटिव एक्सचेंजों ने मार्जिन रिक्वायरमेंट बढ़ा दी है- चांदी का मार्जिन 11% से बढ़ाकर 15% और सोने का 6% से 8% कर दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी वाली पोजीशन स्क्वायर ऑफ हुई हैं।"
नतीजतन, एमसीएक्स (MCX) पर स्टैंडर्ड 24K सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से नीचे फिसल गया। चांदी में और भी भारी गिरावट आई है, जो रिकॉर्ड हाई से 50% से ज्यादा टूट गई। चीन के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से सुस्त होती औद्योगिक मांग ने इस गिरावट को और हवा दी है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: 'रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना-चांदी!', गिरते बाजार में क्यों बुलिश हैं अजय केडिया? 5 पॉइंट में समझें
सवाल 2: दीवाली तक सोना और चांदी कैसा प्रदर्शन करेंगे, इसके टारगेट प्राइस क्या हो सकते हैं?
जवाब: इस साल दीवाली तक सोने और चांदी में मंदी का दौर जारी रहने की उम्मीद है। बुलियन की कीमतें किसी बड़ी तेजी के बजाय एक सीमित दायरे में कंसोलिडेट हो सकती हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख, उच्च बॉन्ड यील्ड, मजबूत डॉलर इंडेक्स और चीन से कमजोर मांग के कारण इन पर दबाव बना रहेगा। इस माहौल में, सोने का भाव 1,39,000 से 137,500 रुपए के मुख्य समर्थन स्तर की ओर आ सकता है, जबकि चांदी 1,75,000 रुपए के स्तर की ओर टूट सकती है।
सवाल 3: क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी की क्या वजह है, आने वाले दिनों में यह कहां तक जा सकता है?
जवाब: वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की मुख्य वजह मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति बाधित होने का नया डर है। सऊदी अरब के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के साथ-साथ फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट के पास जहाजों के आवागमन में बाधा आने से एनर्जी ट्रेडर्स ने भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम को बहुत बढ़ा दिया है।
साथ ही, ईरानी ऊर्जा सुविधाओं पर संभावित सैन्य हमलों की चेतावनियों के कारण वैश्विक भौतिक कच्चे तेल की आपूर्ति काफी सीमित हो गई है। ब्रेंट क्रूड के 115 डॉलर प्रति बैरल और यूएस डब्ल्यूटीआई के 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड करने का रुझान ऊपर की ओर है। आने वाले दिनों में ब्रेंट क्रूड 118 डॉलर के रेजिस्टेंस को टेस्ट कर सकता है। यदि यह संकट मुख्य मध्य पूर्वी निर्यात लाइनों तक फैलता है, तो उत्पादन मार्जिन और मांग घटने से पहले कीमतें 125 डॉलर प्रति बैरल के पार भी जा सकती हैं।"
आज कहां कारोबार कर रहा सोना-चांदी?
ग्लोबल बाजार में सोना 4030 डॉलर और चांदी 54 डॉलर प्रति औंस पर (gold silver price today) कारोबार कर रहा है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड 878 रुपए महंगा हो गया। कीमत 1,42,902 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी में 281 रुपए की मामूली तेजी आई और कीमत 1,96,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम हो गई।
