Gold Silver Price Today: एक झटके में इतना सस्ता हो गया सोना-चांदी, फेस्टिव सीजन से पहले खरीदें या नहीं? समझें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर, कच्चे ...और पढ़ें

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या हैं कारण और आगे की चाल
HighLights
दिल्ली में सोना ₹2,600 टूटकर ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ।
चांदी की कीमत ₹5,000 घटकर ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम हुई।
मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों ने डाला दबाव।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का असर सराफा बाजार में भी देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सराभा बाजार में सोमवार को दोनों ही धातुओं में बड़ी गिरावट (gold silver price today) दर्ज की गई। सोना 2,600 रुपए टूटकर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (gold rate today) पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, चांदी की कीमत 5,000 रुपए घटकर 2.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। शुक्रवार को चांदी 2.37 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर बंद हुई थी।
मजबूत डॉलर ने गोल्ड-सिल्वर पर बनाया दबाव
ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग के मुताबिक,
डॉलर ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई। ब्रेंट क्रूड करीब 4 प्रतिशत चढ़कर 108.53 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता से तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है।"
विदेशी बाजारों में भी कीमती धातुओं पर दबाव रहा। हाजिर सोना 128.93 डॉलर यानी 3.01 प्रतिशत गिरकर 4,156.44 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी 2.96 डॉलर यानी 4.6 प्रतिशत टूटकर 61.34 डॉलर प्रति औंस रह गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव भी बना वजह
निवेश मंच मुद्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया। ईरान ने नौसेना की नाकेबंदी हटाने के बदले एक सप्ताह के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता फिर शुरू करने का प्रस्ताव दिया था।"
इस बीच, चांदी 61 डॉलर के आसपास कारोबार करती रही। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका के साथ बातचीत की किसी योजना से इनकार किया है, जबकि ट्रंप ने कहा था कि उन्हें आगे बातचीत की उम्मीद है। ऐसे में तेल, डॉलर और पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रमों पर सोने-चांदी की कीमतों की नजर बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम ₹11000 तक टूटे, ETF पर भी दिखा असर, 4% से ज्यादा हुए धड़ाम
