सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! खूब सस्ता हुआ गोल्ड, खरीदारी का है सही मौका?

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:25 AM (IST)

Gold silver price today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी का यह सही मौका है।

धनतेरस-दीवाली की खरीदारी से पहले अलर्ट!

धनतेरस-दीवाली की खरीदारी से पहले अलर्ट! 

HighLights

  1. धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज।

  2. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दाम काफी सस्ते हुए।

  3. त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए यह सही मौका है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: त्योहारों की सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे धनतेरस और दीवाली के पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। लगातार कई हफ्तों से सोने-चांदी की कीमतें गिरती जा रही हैं। मंगलवार शाम ग्लोबल मार्केट में सोना 1.5% और चांदी 3.50% तक टूट गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे चला गया। ऐसे में चलिए आज के ताजा रेट्स पर नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं कीमतें?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने के दाम में तेजी तो चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दिखी है। Comex पर सोने में 0.26% तक की तेजी दिखी (Gold Price on Comex) और 3950.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.80% तक गिरे और ऐसे में कीमत 49.355 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में गिरे दाम

घरेलू बाजार में तो सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज सोना गिरकर करीब (gold price) ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी ने गिरावट के सारे रिकार्ड तोड़े और कीमत (Silver Price) ₹1.78 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर क्या हैं कीमतें?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में मात्र 275 रुपए की गिरावट आई है और कीमत ₹1,39,200 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1900 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,77,885 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

धनतेरस से पहले गिरी कीमतें

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना एक परंपरा है। हर साल सोना-चांदी महंगा होने कारण लोग छोटी-मोटी चीजें खरीदते हैं। लेकिन इस साल सोना-चांदी काफी सस्ता हो चुका है। आज भी धनतेरस के दो दिन पहले दाम नीचे आ गए। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹139,660 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹128,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹105,520 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹178,570 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

यह भी पढ़ें: सरकार दे रही है UPI Linked क्रेडिट कार्ड, कौन-कौन कर सकता है अप्लाई, जानिए कैसे उठाए लाभ?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।