Gold Silver Price Today: सोने-चांदी धड़ाम, ₹5000 तक गिरे दाम; चेक करें ताजा भाव
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जहां वैश्विक बाजार में सोना $4,124 प्रति औंस के नीचे आ गया है।

सोने-चांदी धड़ाम
HighLights
वैश्विक बाजार में सोना $4,124 प्रति औंस के नीचे।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट।
MCX पर सोना ₹1,44,797, चांदी ₹2,05,302 पर।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ग्लोबल बाजार में सोना 4,124 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में 1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) के नीचे पहुंच गया है।
दावा है कि सोने की कीमतों पर अभी दबाव बना रह सकता है। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) के अनुमान के मुताबिक, सोना मौजूदा गिरावट के बाद करीब 3,700 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकता है। भारतीय करेंसी में यह कीमत 1.12 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बैठती है। ऐसे में आज बाजार खुलते ही कीमतों में गिरावट देखी गई है।
इंटरनेशनल मार्केट में कितने गिरे दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी 22 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखी गई है। लगभग सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.61% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,124.70 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.78% तक गिरे और ऐसे में कीमत 56.680 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में धड़ाम हुईं कीमतें
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट देखी गई है। बाजार खुलते ही सोना (Gold price) गिरकर करीब ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी (Silver Price) ₹2.05 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर कहां कारोबार कर रहा सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1300 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,44,797 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 3900 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,05,302 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स
आज यानी 22 अक्टूबर को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतें धड़ल्ले से नीचे आ गई। लगातार धातुओं की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹145,070 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹132,981 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹108,803 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹205,640 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
