सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price This Week: इस हफ्ते सोने-चांदी में आई बड़ी तेजी, चेक करें अब क्या हो गई कीमत

By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Sat, 10 Oct 2026 10:21 AM (GMT+05:30)

Gold Silver Price This Week: इस हफ्ते सोने की कीमतों में 1,200 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई, जिससे 24 ...और पढ़ें

सोने के दाम में इस हफ्ते 1,292 रुपये की बढ़ोतरी।

सोने के दाम में इस हफ्ते 1,292 रुपये की बढ़ोतरी।

HighLights

  1. सोने के दाम में इस हफ्ते 1,292 रुपये की बढ़ोतरी।

  2. चांदी की कीमत में 280 रुपये प्रति किलो का उछाल।

  3. अंतर्राष्ट्रीय कारकों ने सोने-चांदी के दाम प्रभावित किए।

आईएएनएस, नई दिल्ली। Gold Silver Price This Week: सोने इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे दाम 1,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ गया। हालांकि, इस दौरान चांदी में मामूली तेजी दर्ज की गई।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,292 रुपए बढ़कर 1,49,430 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,48,138 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,36,878 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 135694 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1, 12,073 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1, 11, 104 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 9 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,49,614 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 6 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,47,278 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।

कितनी महंगी हुई चांदी?

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है।

चांदी का दाम 280 रुपए बढ़कर 2,21,109 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,20,829 रुपए प्रति किलो था।

इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 5 अक्टूबर को शाम के सत्र में 2,24,157 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 7 अक्टूबर को शाम के सत्र में 2,20,866 रुपए प्रति किलो देखा गया।

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी एक दाम इस हफ्ते एक सीमित दायर में रहे। इसकी वजह बॉन्ड यील्ड का लगातार 5 प्रतिशत और कच्चे तेल का 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहना है। वहीं, मजबूत डॉलर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की इस कंपनी का खत्म हुआ वजूद, बेच दी ज्वाइंट वेंचर की सब्सिडियरी की 100% हिस्सेदारी