Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी फिर धड़ाम! सिल्वर ₹9000 तो गोल्ड ₹2950 टूटा; अचानक क्यों फिसले दाम ?
Gold Silver Prices and Silver Prices: सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹9,000 गिरकर ...और पढ़ें
-1773674622913_m.webp)
Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी फिर धड़ाम! सिल्वर ₹9000 तो गोल्ड ₹2950 टूटा; अचानक क्यों फिसले दाम ?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| सोना-चांदी में तेजी की उम्मीद लगाए (gold silver price today) बैठे निवेशकों को जोरदार झटका लगा है। सोमवार को सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें अचानक फिसल गईं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी एक ही दिन में 9,000 रुपए टूटकर 2.56 लाख रुपए (silver price today) प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना 2,950 रुपए गिरकर 1.60 लाख (gold price today) रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
अचानक क्यों आई गिरावट ?
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे कमजोर वैश्विक संकेत, मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली बड़ी वजह रहे हैं। अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 9,000 रुपए यानी करीब 3.4 प्रतिशत गिरकर (silver price crash) 2,56,500 रुपए प्रति किलो (सभी करों सहित) रह गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 2,65,500 रुपए (silver rate tpday) प्रति किलो पर बंद हुई थी।
वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहा। सोमवार को यह 2,950 रुपए यानी करीब 1.81 प्रतिशत टूटकर (gold price crash) 1,60,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold ratre today) पर आ गया।
बाजार के जानकारों का कहना है कि हाल के दिनों में कीमती धातुओं में तेज तेजी आई थी, इसलिए अब निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और पैसा दूसरी सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रहे हैं।
एक्सपर्ट्स ने क्या-क्या बता दिया?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार के मुताबिक,
कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बाद बाजार में बड़े पैमाने पर लंबे सौदों की कटान (Long Liquidation) हो रही है। निवेशकों का रुझान अब सोना-चांदी से हटकर डॉलर और बॉन्ड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है।
दरअसल पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी बढ़ी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वैश्विक केंद्रीय बैंक फिलहाल ब्याज दरों में कटौती को टाल सकते हैं, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।
परमार के मुताबिक घरेलू बाजार में अब तेजी की रफ्तार भी कमजोर पड़ती दिख रही है। वित्त वर्ष के आखिर से पहले बाजार में लंबे समय से चल रहे सौदों की कटान हो रही है, जिससे कीमतों पर दबाव बन रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला। वैश्विक बाजार में सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे फिसल गया और करीब 4,998 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी भी 80 डॉलर प्रति औंस से नीचे आकर करीब 78.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: शाम होते ही औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, ₹12500 तक गिरे दाम; इस एक वजह से आई भारी गिरावट!
FOMC की बैठक पर टिकी है नजर
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह का कहना है कि मजबूत डॉलर और ऊर्जा कीमतों में तेजी ने सोने पर दबाव बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद भी कमजोर हुई है।
वहीं कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला के मुताबिक,
निकट भविष्य में सोना-चांदी की कीमतें नरम रह सकती हैं। जब तक भू-राजनीतिक हालात या नीतिगत स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, तब तक बाजार में बड़ी तेजी की संभावना कम है।
फिलहाल निवेशकों की नजर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की आने वाली बैठक पर है। इसके अलावा अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों जैसे आंकड़ों पर भी बाजार की खास नजर रहेगी, क्योंकि इन्हीं से वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा के संकेत मिलेंगे।
