Gold Silver Price Crash: बाप रे बाप! दोपहर तक ₹24 हजार से ज्यादा टूटा सोना-चांदी, ₹2 लाख पहुंची कीमत; अब और कितना गिरेंगे?
23 मार्च को सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold Silver Price Crash) दर्ज की गई। दोपहर तक 1 किलो ...और पढ़ें

HighLights
23 मार्च को सोना-चांदी में भारी गिरावट।
1 किलो चांदी ₹25,000 तक टूटी।
10 ग्राम सोना ₹10,000 से अधिक गिरा।
23 मार्च को सुबह से ही सोना-चांदी में गिरावट (Gold Silver Price Crash) देखी जा रही है। दोपहर 12 बजे तक सोने और चांदी में ऐसी गिरावट आई कि दोनों में ही अब लोअर सर्किट (Gold Silver lower Circult) लग चुका है। 12.11 बजे 1 किलो चांदी में लगभग 25 हजार रुपये की गिरावट (Silver Price Crash) है। इसके साथ ही सोने (Gold Price Crash) में भी 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
Silver Rate Crash: चांदी में लगातार गिरावट जारी
खबर पब्लिश करने तक चांदी में 26 हजार से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। दोपहर 12.21 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,05,630 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,22,479 रुपये प्रति किलो का हाई और 2,04,723 रुपये प्रति किलो का लो बनाया है। चांदी में अब तक 11.27 फीसदी की गिरावट है।
Gold Rate Crash: सोने 12 हजार से ज्यादा गिरा
दोपहर 12.24 बजे तक सोने में 12,833 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। अभी 10 ग्राम सोने का भाव 1,31,659 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,40,158 रुपये प्रति किलो का हाई और 1,31,647 रुपये प्रति किलो का लो बनाया है।
सोना-चांदी और कितना गिरेगा?
हमने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। आइए जानते हैं कि उन्होंने सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस क्या दिया है।
- सोना- 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी- 1,75,000 रुपये प्रति किलो
अजय केडिया की मानें तो अगर ऐसी ही गिरावट जारी रही तो सोना 1,15,000 रुपये के आसपास पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक मध्य पूर्व में युद्ध रहेगा, तब तक ऐसी गिरावट चलती रहेगी। इसके साथ ही उनका कहना है कि चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे जाकर 1,75,000 रुपये पर सपोर्ट कर सकती है।
इसके साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने भी सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस दिया है। अनुज गुप्ता की मानें तो
- सोना- ₹1,15,000 (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3450–3500) तक पहुंच सकता है
- चांदी $50 (लगभग ₹1,75,000 MCX) की ओर गिर सकती है।
अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय सबसे अच्छा है।
सोर्स- एमसीएक्स और केडिया एडवाइजरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।