सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटे दाम; एक्सपर्ट ने अगले हफ्ते के लिए बताया टारगेट

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Sat, 27 Jun 2026 11:08 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 27 Jun 2026 12:15 PM (GMT+05:30)

Gold Silver Price Crash: वैश्विक अस्थिरता कम होने से इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई ...और पढ़ें

सोना इस हफ्ते 5,000 रुपये से अधिक सस्ता हुआ।

सोना इस हफ्ते 5,000 रुपये से अधिक सस्ता हुआ।

HighLights

  1. सोना इस हफ्ते 5,000 रुपये से अधिक सस्ता हुआ।

  2. चांदी की कीमत में 15,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट।

  3. वैश्विक अस्थिरता में कमी और डॉलर की मजबूती गिरावट का कारण।

आईएएनएस, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम होने से सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 5 हजार रुपये और 15 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 5,097 रुपये कम होकर 1,39,873 रुपये (Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,44,970 रुपये पर था।

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,28,124 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,32,793 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,08,728 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 25 जून को शाम के सत्र में 1,39,461 रुपये (Silver Price Today) प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 22 जून को सुबह के सत्र में 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

चांदी 15 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हुई

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।

चांदी का दाम 15,432 रुपये कम होकर 2,16,541 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,31,973 रुपये (Silver Price Today) प्रति किलो था।

यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: चीन ने चुपके से सोने पर लगाया बड़ा दांव, खरीदा 692000 किलो सोना; 2 साल की सबसे बड़ी बाजी

इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 22 जून को शाम के सत्र में 2,37,801 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 25 जून को सुबह के सत्र में 2,15,485 रुपये प्रति किलो देखा गया।

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।

वैश्विक स्तर पर क्या रहा सोने-चांदी का भाव

वैश्विक अस्थिरता में कमी आने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह महंगाई बढ़ने के चलते फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ने के संकेत देना है। इससे ट्रेडर्स ने सोने और चांदी में मुनाफावसूली करना शुरू कर दी है। वहीं, डॉलर की मजबूती ने दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली को बढ़ाने का काम किया है।

सोने में बीते एक महीने में करीब 10 प्रतिशत और चांदी में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

एक्सपर्ट ने अगले हफ्ते के लिए बताया सपोर्ट और रेजिस्टेंस

मार्केट और कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आई और -2.07% गिरकर 144162 के स्तर पर बंद हुई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें -1.61% की गिरावट आई और यह 4088 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ।

चांदी की कीमतों में भी -5.05% की गिरावट आई और यह 221404 के स्तर पर बंद हुई और सत्र के दौरान यह 3 महीने के निचले स्तर 210043 के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसने $55.62 प्रति औंस के वार्षिक निचले स्तर को टच किया और -10.05% $59.1420 के स्तर पर बंद हुआ।

सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट अनुज गुप्ता ने अगले सप्ताह के लिए गोल्ड और सिल्वर को लेकर सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल बताया है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते के लिए सोने का सपोर्ट लेवल 137000 और 134000 ($4020/$3950) है, जबकि रेजिस्टेंस लेवल 144000/148000 ($4140/$4200) है। वहीं, चांदी का मजबूत सपोर्ट लेवल 210000/198000 ($55/$50) है, जबकि रेजिस्टेंस लेवल 230000/242000 ($64/$70) है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्यों 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा हुई तेज, इस हिसाब से कितनी बढ़ेगी सैलरी; कैलकुलेशन से समझें