Gold Silver Price: खुलते ही आसमान पर चढ़े सोने-चांदी के दाम, खरीदारों के उड़े होश! चेक कर लें ताजा भावा
Gold Silver price Today: अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में ...और पढ़ें

गोल्ड सिल्वर प्राइस
HighLights
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम में भारी उछाल।
MCX पर सोना ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ।
भारत में चांदी ₹2.18 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंची।
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार (Commodity market) में सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टालने और कूटनीतिक समाधान की कोशिशों के संकेत देने के बाद सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने से सोना (Gold), चांदी (Silver) जैसी कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बुलियन मार्केट में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 3 अगस्त को सोने और चांदी की क्या कीमतें हैं आइए जानते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट के दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) में तेजी देखने को मिली है। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना 0.25% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4117.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 0.90% उछलकर 58.305 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
MCX क्या है प्राइस?
वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। यह लगभग 0.40% चढ़कर ₹2.18 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 181 रुपए उछला औक 1,43,557 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 863 रुपए चढ़कर 2,18,061 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
क्या है सोने-चांदी का रेट?
आज यानी 3 अगस्त को भारत में सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Price today) करीब ₹1,43,557 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,31.679 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,07,738 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Rates) बढ़े हैं। यह लगभग ₹2,18,710 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
