Gold Silver Price: खुलते ही चमके सोना-चांदी, ₹1500 तक चढ़े दाम; दीवाली पर रिकॉर्ड तोड़ेंगे रेट्स?
Gold Silver Price Today: कल की गिरावट के बाद आज सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी गई, जहां ...और पढ़ें
-1790307804887_m.webp)
सोना-चांदी भाव
HighLights
अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल।
दिवाली तक सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने का अनुमान।
MCX पर सोना ₹1.51 लाख, चांदी ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: कल सोने (Gold) और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई थी। इसी गिरावट के बीच कई रिपोर्ट्स और ग्लोबल बैंक यह दावा कर रहे हैं कि दीवाली तक सोने के दाम आसमान छू सकते हैं। वहीं चांदी (Silver) को लेकर UBS ने दावा किया है कि चांदी के दाम तेजी से भागेंगे। ऐसे में आज ग्लोबल और घरेलू बाजार के रेट्स क्या हैं और MCX पर सोना कहां ट्रेड कर रहा है ये जानते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों की चमक लौट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.46% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4317.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.54% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 64.345 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में महंगा हुआ सोना
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी फिर से चमक उठे हैं। बता दें कि घरेलू बाजार में सोने के दाम चढ़कर करीब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।
MCX पर कहां ट्रेड कर रहे दाम?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 500 रुपए तक महंगा हुऐ और कीमत ₹1,51,135 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 700 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,34,151 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारी से पहले चेक करें भाव?
सोने-चांदी के दाम चढ़े और 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹151,850 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹139,196 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,888 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,34,100 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, कमजोर वैश्विक संकेतों और खुदरा मांग में कमी के बीच घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर और बॉण्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी का असर कीमती धातुओं पर पड़ना जारी रहा। यह दबाव विदेशी बाजारों में भी समान रूप से देखा गया, जहां हाजिर सोना 33.74 डॉलर (लगभग एक प्रतिशत) टूटकर 4,253.61 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 1.4 प्रतिशत टूटकर 63.56 डॉलर प्रति औंस रह गई। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल भी कीमती धातुओं के लिए एक और नकारात्मक कारक साबित हुआ।
