Gold Silver Price Today: गांधी जयंती पर क्या है सोने-चांदी के भाव? चेक करें आज के लेटेस्ट प्राइस
Gold silver price: गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय सर्राफा बाजार बंद रहा, लेकिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
-1790913899134_m.webp)
सोना-चांदी भाव
HighLights
गांधी जयंती पर भारतीय सर्राफा बाजार और MCX बंद रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार Comex पर सोने-चांदी के दाम में तेजी आई।
दिल्ली में सोना महंगा हुआ, जबकि चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का सिलसिला जारी है। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर सर्राफा बाजार बंद है और साथ ही MCX पर ट्रेडिंग भी नहीं होगी, ऐसे में बाजार में आखिरी कारोबार के भाव के आधार पर कीमतों का आकलन किया जा रहा है। लेकिन वैश्विक बाजार खुला है और ग्लोबाल मार्केट में सोना-चांदी महंगा हुआ है। आइए रेट्स पर नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में आज तेजी देखी गई। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.03% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4203.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.26% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 61.335 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
दिल्ली में क्या है भाव?
दिल्ली में सोना (gold price) महंगा होकर ₹1,49,800 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव 142 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,724 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बुलियंस के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,50,540 रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 4,203.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।
सोना कितना महंगा हुआ?
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। गुरुवार को सोना 500 रुपए बढ़कर 1,49,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट वाला सोना 1,49,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमत में तेजी के पीछे रुपए की कमजोरी और वैश्विक बाजार में मजबूत रुख को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
चांदी के क्या है भाव?
जहां सोने की कीमत (silver price) में तेजी आई हैं, वहीं चांदी में गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों के मुताबिक चांदी का भाव 5,000 रुपए घटकर 2.26 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। बुधवार को चांदी का भाव 2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा था।
क्यों आई तेजी?
इस तेजी के पीछे एक्सपर्ट्स का मानना है कि निचले स्तरों पर निवेशकों की धुआंधार खरीदारी यानी डिप बाइंग और मजबूत वैश्विक रुख ही मुख्य कारण हैं। ब्रोकरेज फर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, हाल की गिरावट के बाद व्यापारियों ने सस्ते दाम पर जमकर सोना खरीदा, जिससे कीमतों में सुधार दिखा। हालांकि, अमेरिकी डॉलर में हो रहे उतार-चढ़ाव ने इस उछाल को थोड़ा सीमित रखा।
