सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: सोना महंगा हुआ या सस्ता, चेक करें आपके शहर में अब क्या हो गई कीमत

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:25 AM (GMT+05:30)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, शनिवार को MCX और IBJA पर पिछले दिन के रेट ...और पढ़ें

दिल्ली में सोने की कीमत में ₹1900 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि।

दिल्ली में सोने की कीमत में ₹1900 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि।

HighLights

  1. शनिवार को MCX और IBJA पर पिछले दिन के रेट मान्य।

  2. दिल्ली में सोने की कीमत में ₹1900 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि।

  3. विभिन्न भारतीय शहरों में सोने के ताजा भाव यहां देखें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Price Today: सोने की कीमतों उथल-पुथल का दौर जारी है। अगर आप इस उथल-पुथल के बीच गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले आपको जान लेना चाहिए कि आखिर आज आपके शहर में सोने का क्या भाव है। वैसे शनिवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग नहीं होती है और न ही शनिवार को IBJA रेट्स जारी करता है। ऐस में बीते कल के रेट ही मान्य हैं। आइए जानते हैं कि सोने की ताजा कीमत हैं और किस शहर में गोल्ड की क्या कीमत (Gold Rate Today) है।

क्या है सोने का ताजा भाव । Gold Price Today

MCX पर 4 दिसंबर 2026 के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 149610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते कल इसमें 1893 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली थी। MCX पर आज यानी 10 अक्टूबर को भी यही रेट है। क्योंकि आज MCX पर ट्रेडिंग नहीं हो रही है। वहीं, IBJA पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 149430 रुपये है।

और अगर दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो राजधानी में सोने 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत इजाफा हुआ है। यह 1900 रुपये महंगा होकर 154400 रुपये (सभी टैक्स सहित) प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

किस शहर में कितना है सोने का भाव । Gold Price City Wise

शहरवार सोने का भाव । Gold Price City Wise
क्रमांक शहर का नाम सोने का भाव प्रति 10 ग्राम (रुपये में)
1 नई दिल्ली 151,160
2 मुंबई 151,420
3 कोलकाता 151,220
4 चेन्नई 151,860
5 बेंगलुरु 151,540
6 हैदराबाद 151,660
7 पुणे 151,420
8 अहमदाबाद 151,620
9 भोपाल 151,580
10 देहरादून 151,500
11 जयपुर 151,400
12 लखनऊ 151,460
13 रांची 151,460
14 नोएडा 151,460
15 पटना 151,340

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले खुशखबरी! किन किसानों को मिलेंगे 4-4 हजार, ऐसे चेक करें ताजा स्टेटस