यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gold Price Target 2025: इस साल के अंत तक कितना पहुंच सकता है सोने का भाव? एक्सपर्ट ने क्या दी राय
सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। सोना आए दिन एक नया ...और पढ़ें

नई दिल्ली। भारत में सोना सिर्फ निवेश के उद्देश्य से नहीं खरीदा जाता। इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। सोने और चांदी में आए दिन एक नई रफ्तार देखी जा रही है। इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में सबके मन में सवाल है कि आने वाले समय में सोना कितना पहुंच सकता है।
Gold Price Target: कितनी पहुंचेगी कीमत?
या वेल्थ ग्लोबल के डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने का भाव इस साल के अंत या दिसंबर तक 112,000 रुपये से 115,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है। उन्होंने सोने में बढ़ोतरी के कई कारण बताए हैं।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक सोने की खरीदारी तेज कर रहा है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि अमेरिका का फेडरल बैंक इंटरेस्ट रेट में कटौती कर सकता है। इससे डॉलर कमजोर पड़ सकता है और सोने की खरीदारी बढ़ सकती है। टैरिफ से होने वाली अस्थिरता भी सोने में बढ़ती खरीदारी का कारण बताया जा रहा है।
वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने भी कहा है कि सोने का भाव इस साल के अंत तक 1,120,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमत में इजाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Physical Gold vs ETF में से क्या खरीदना है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट ने क्या दिया सुझाव?
कितना है Gold Price?
IBJA में 24 कैरेट सोने की कीमत 109097 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है। आज 12 सितंबर को 22 कैरेट सोने का भाव 108660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 99933 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। दोपहर 2.42 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 109,197 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
आइए अब फटाफट जान लें कि आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?
आपके शहर में क्या है दाम?
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार 12 सितंबर के दिन रायपुर में सबसे सस्ता सोना मिल रहा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 107,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा सोने की कीमत सबसे ज्यादा भोपाल और इंदौर में है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो कानपुर में चांदी आज सबसे सस्ती है। इसके अलावा सबसे महंगी चांदी चंडीगढ़ में मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 123,340 रुपये है।
