यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gold Price Target 2025: इस साल के अंत में इतनी बढ़ेगी सोने की कीमत, UBS ने क्या दिया टारगेट प्राइस?
सोने (Gold Price Today) में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ महीने पहले सोने की कीमत 1 लाख प्रति ...और पढ़ें

नई दिल्ली। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। वैश्विक अस्थिरता और कई कारणों के चलते सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ महीने सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम से भी नीचे थी।
सोना आए दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच इंटरनेशनल वित्तीय संस्थान UBS की ओर सोने को लेकर टारगेट प्राइस दिया गया है।
इस साल के अंत में कितनी होगी कीमत?
इंटरनेशनल वित्तीय संस्थान UBS ने बताया की इस साल के अंत तक 24 कैरेट सोने की कीमत 3800 डॉलर प्रति ओनस हो जाएगी। इसका मतलब है कि इसमें 300 डॉलर प्रति ओनस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। ये आंकड़े यूबीएस की ओर से शुक्रवार को दिए गए थे।
अगर भारतीय रुपयों में बात करें तो UBS का कहना है कि इस साल के अंत तक सोने का भाव 11795.4 रुपये प्रति ग्राम पहुंच सकता है। अगर 10 ग्राम में देखें तो इसकी कीमत 117954 रुपये हो सकती है।
इसके अलावा साल 2026 के मिड तक सोने की कीमत 121058 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। आइए अब जानते हैं कि अभी सोने का भाव क्या चल रहा है।
Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?
IBJA में 24 कैरेट सोने की कीमत 109707 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अभी दोपहर 3.49 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 109,125 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें अभी 245 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है।
सोने ने अब तक 108,900 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 109,359 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में कितनी है कीमत?
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार 12 सितंबर के दिन रायपुर में सबसे सस्ता सोना मिल रहा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 107,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा सोने की कीमत सबसे ज्यादा भोपाल और इंदौर में है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो कानपुर में चांदी आज सबसे सस्ती है। इसके अलावा सबसे महंगी चांदी चंडीगढ़ में मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 123,340 रुपये है।
