Gold Price: क्या 1 लाख के नीचे जाएगा सोना, कितना सस्ता हो सकता है; आपको कब लेना चाहिए?
Silver Price: आज भी हमारे देश में सोना लोग निवेश के लिए नहीं बल्कि परंपरागत उद्देश्यों से भी खरीदते हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। बीते समय से सोने और चांदी दोनों में तूफानी तेजी देखी जा रही थी। सोने में भी लगातार उछाल देखा जा रहा था। हमारे देश में आज भी लोग निवेश के लिए नहीं बल्कि परंपरागत उद्देश्यों से सोना खरीदते हैं। इसलिए वे इसके चढ़ने से नहीं बल्कि गिरने से खुश होते हैं।
आने वाले समय बहुत से लोगों के घर में शादी है। ऐसे में वे जानना चाहते हैं कि आगे चलकर सोना कितना सस्ता हो सकता है? सबसे पहले ये जानते हैं कि क्या सोना 1 लाख के नीचे आएगा?
Gold Price: 1 लाख के नीचे आएगा सोना?
हमने इसे लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की है। उनका कहना है कि अगर वैश्विक स्थिरता बनी रहती है तो सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे आना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन हां, इसकी कीमत 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रह सकती है।
आपको कब खरीदना चाहिए?
अगर आप शादी के लिए खरीद रहे हैं तो इसके गिरने का इंतजार न करें। आप इसे तुरंत खरीद लें। अगर जनवरी से कीमत की तुलना की जाए तो सोने में पहले से ही काफी गिरावट आ चुकी है। वहीं बीते दो दिन से भी सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है।
Gold Silver Price: आपके शहर में कितनी है कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹153,430 | ₹236,840 |
| जयपुर | ₹153,490 | ₹236,940 |
| कानपुर | ₹153,550 | ₹237,030 |
| लखनऊ | ₹153,550 | ₹237,030 |
| भोपाल | ₹153,570 | ₹237,480 |
| इंदौर | ₹153,570 | ₹237,480 |
| चंडीगढ़ | ₹153,410 | ₹237,230 |
| रायपुर | ₹1,53,350 | ₹237,130 |
चंडीगढ़ में आज सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,410 रुपये चल रही है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,53,570 रुपये चल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 2,36,840 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,37,480 रुपये है।
