Gold Silver Price Today: सस्ते में खरीदारी ने बढ़ाई सोने की चमक, 2 महीने के लो लेवल से की वापसी; क्या हैं चांदी के भाव?
Gold Silver News Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में ₹700 का उछाल आया, जिससे यह दो महीने ...और पढ़ें
-1790777366746_m.webp)
Gold Silver Price Today: सस्ते में खरीदारी ने बढ़ाई सोने की चमक, 2 महीने के लो लेवल से की वापसी; क्या हैं चांदी के भाव?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दो दिन गिरावट के बाद सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। जबकि चांदी की कीमत स्थिर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने ने दो महीने के निचले स्तर से वापसी की। 700 रुपए के उछाल के साथ 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,49,300 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया है। मंगलवार को यह 1,48,600 रुपए पर बंद हुआ था।
दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव (silver rate today) नहीं हुआ है और यह लगातार दूसरे दिन 2.32 लाख रुपए प्रति किलो के भाव पर स्थिर बनी हुई है।
क्यों महंगा हुआ सोना?
सोने की कीमतों में आई इस तेजी का मुख्य कारण निचले स्तरों पर निवेशकों की धुआंधार खरीदारी यानी डिप बाइंग और मजबूत वैश्विक रुख है। ब्रोकरेज फर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, हाल की गिरावट के बाद व्यापारियों ने सस्ते दाम पर जमकर सोना खरीदा, जिससे कीमतों में सुधार दिखा। हालांकि, अमेरिकी डॉलर में हो रहे उतार-चढ़ाव ने इस उछाल को थोड़ा सीमित रखा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,190 डॉलर प्रति औंस (gold price today) पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 1.28 प्रतिशत टूटकर 60.68 डॉलर प्रति औंस (silver price today) पर आ गई है।
चीन में गोल्डन वीक शुरू
आनंद राठी की कमोडिटी एनालिस्ट वेदिका नार्वेकर ने बताया कि सितंबर में सोने में 5% से ज्यादा की गिरावट आई है। लेकिन, गुरुवार से चीन का गोल्डन वीक शुरू हो रहा है। ऐसे में वहां ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ेगी, जिससे सोने की कीमतों को अच्छा सपोर्ट मिल सकता है।
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च एवीपी, कायनात चैनवाला के अनुसार,
मजबूत वापसी के बाद सोने का हाजिर भाव फिलहाल स्थिर है। डॉलर के नरम पड़ने और कच्चे तेल की कम कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को थोड़ा शांत किया है। पिछले सत्र में कमजोर अमेरिकी डेटा (जैसे- जॉब ओपनिंग 73.3 लाख से घटकर 70.7 लाख होना और कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में गिरावट) के कारण सोने में 1.6% और चांदी में 1.3% की तेजी आई थी।
गोल्ड-सिल्वर में आगे क्या होगा?
कायनात चैनवाला ने बताया कि फेडरल रिजर्व द्वारा अक्टूबर में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना अब 70% से घटकर 40% रह गई है। हालांकि, फेड अधिकारियों का रुख अभी भी सख्त है और डॉलर भी दो महीने के उच्चतम स्तर को छू चुका है।
अब निवेशकों की नजर अमेरिका के मुख्य महंगाई डेटा (कोर PCE), जीडीपी और नौकरियों के आंकड़ों पर टिकी है। अगर अमेरिका में महंगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा आते हैं, तो डॉलर और बॉन्ड यील्ड में तेजी आएगी, जिससे सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके उलट, अगर महंगाई के आंकड़े कमजोर रहते हैं, तो सोने की कीमतों में तेजी का यह दौर आगे भी जारी रहेगा।
