Budget 2026: ट्रेन की 3000 वाली 1st AC की टिकट मिलेगी ₹1500 में? बजट में सरकार इन्हें फिर से दे सकती है तोहफा
केंद्रीय बजट 2026 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रेन टिकट रियायतें फिर से शुरू हो सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला ...और पढ़ें

Budget 2026: ट्रेन की 3000 वाली 1st AC की टिकट मिलेगी ₹1500 में? बजट में सरकार इन्हें फिर से दे सकती है तोहफा
HighLights
बजट 2026 में वरिष्ठ नागरिक ट्रेन रियायतें संभव।
पुरुषों को 40%, महिलाओं को 50% छूट मिल सकती है।
COVID-19 के बाद निलंबित रियायतें फिर बहाल होंगी।
नई दिल्ली। इस बार आम बजट (Union budget 2026) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में सीनियर सिटीजन के लिए ट्रेन टिकट को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय रेलवे लंबे समय से चली आ रही सीनियर सिटीजन रियायत को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है, जिसे मार्च 2020 में COVID-19 महामारी के कारण सस्पेंड कर दिया गया था। अगर इसे एक बार फिर से मंजूरी मिलती है तो 3000 हजार रुपये वाला टिकट मात्र 1500 रुपये में मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट से पहले वित्त मंत्रालय और रेल मंत्रालय के बीच इस बारे में बातचीत हुई ह। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के पुरुष और 58 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं एक बार फिर रियायती किराए पर ट्रेन टिकट (train tickets) ले सकेंगी।
कोविड काल से पहले कितनी मिलती थी छूट?
2020 में कोविड आने के बाद से भारतीय रेलवे द्वारा सीनियर सिटीजन को टिकट में दिए जाने वाले डिस्काउंट को खत्म कर दिया था। कोविड काल से पहले तक भारतीय रेलवे 60 साल या उससे ज्यादा के पुरुष यात्री और 58 साल या उससे ज्यादा उम्र के महिलाओं को हर प्रकार के ट्रेन टिकट पर क्रमश: 40 और 50 फीसदी का डिस्काउंट देती थी। लेकिन कोविड काल के दौरान इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया था।
अब केंद्र सरकार इस बार बजट में फिर से इसकी घोषणा कर सकती है। यह सुविधा लगभग सभी क्लास में लागू थी, जिसमें स्लीपर, थर्ड AC, सेकंड AC और फर्स्ट AC शामिल थे। अगर यह व्यवस्था फिर से लागू की जाती है तो 58 साल या उससे ज्यादा की उम्र की महिलाओं को टिकट आधे दाम पर मिलेगा। अगर टिकट 3 हजार रुपये का है तो वह 1500 रुपये का ही मिलेगा।
वहीं, 60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को किसी भी प्रकार की ट्रेन टिकट पर 40% की छूट अगर मिलती है 3 हजार रुपये वाला टिकट 1800 रुपये का मिलेगा।
लाभ लेने के लिए क्या करना पड़ता था?
टिकट बुक करते समय सिर्फ उम्र डालनी होती थी, और किसी कार्ड या अलग प्रोसेस की जरूरत नहीं होती थी। यह सुविधा IRCTC ऑनलाइन प्लेटफार्म और रेलवे काउंटर दोनों पर उपलब्ध थी।
