सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget 2024: कहां, कैसे और कितने बजे देखें LIVE बजट? पढ़ें पूरी डिटेल

Published: Mon, 22 Jul 2024 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2024 08:07 AM (IST)

Union Budget 2024 Live Streaming आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस साल दो बार बजट पेश किया ...और पढ़ें

कहां, कैसे और कितने बजे से शुरू होगा Budget LIVE
कहां, कैसे और कितने बजे से शुरू होगा Budget LIVE

HighLights

  1. आज आर्थिक सर्वे पेश हो गया है।
  2. कल आम बजट आएगा।
  3. फरवरी में अंतरिम बजट आया था।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Budget 2024 Live Telecast: हर साल सरकार द्वारा यूनियन बजट (Union Budget 2024) लाया जाता है। बजट में सरकार की नीतियों के साथ टैक्सपेयर्स और आम जनता के लिए कई एलान भी होते हैं। वैस तो हर साल फरवरी में बजट पेश होता है, लेकिन जिस साल आम चुनाव होता है उस साल दो बजट पेश होते हैं। जैसे, इस साल हुआ है।

इस साल फरवरी में अंतरिम बजट पेश हुआ था और आज यूनियन बजट या आम बजट आएगा। इस बजट पर आम जनता से लेकर बिजनेसमैन को कई उम्मीदें हैं। चलिए, अब जानते हैं कि आप बजट को लाइव (Budget Live Telecast) कैसे, कहां और कितने बजे देख सकते हैं।

तारीख और समय

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट की घोषणा 23 जुलाई 2024 (मंगलवार) को सुबह 11 बजे की जाएगी। इस साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश हुआ था।

बजट लाइव कहां देखें

वित्त मंत्री का आम बजट भाषण आप डीडी न्यूज (DD News) पर लाइव देख सकते हैं। डीडी नेशनल (DD National) पर भी बजट भाषण का लाइव टेलीकास्ट होगा। आप चाहें तो अपने फोन पर भी बजट लाइव देख सकते हैं। जी हां, डीडी न्यूज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आप बजट भाषण का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के ऑफिशियल यूट्यूब और पीआईबी के वेबसाइट पर भी बजट का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Economic Survey 2024 LIVE: बेरोजगारी दर में गिरावट-विकास दर में तेजी, रोजगार पर फोकस बढ़ाएगी सरकार

यहां से डाउनलोड करें बजट डॉक्यूमेंट

बजट भाषण के बाद बजट की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से आप बजट का डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले (Google Play) और आईफोन यूजर्स (Iphone Users) या iOS यूजर्स ऐप स्टोर (App Store) से यूनियन बजट मोबाइल ऐप (Budget Union App) डाउनलोड कर लें। यूनियन बजट मोबाइल ऐप से भी आप बजट डॉक्यूमेंट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Budget 2024 : चीन ने दोगुना किया डिफेंस बजट, फिर भारत क्यों हिचकता है रक्षा खर्च बढ़ाने से?