नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Budget 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान, शिक्षा और जन-कल्याण पर फोकस किया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि हम विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए है। दो वर्ष में 60 लाख से ज्यादा करदाताओं को जोड़ा गया है। इस बजट का उदेश्य भारत में डिजिटल क्रांति, डिजिटल गवर्नेंस के जरिए सेवाओं की आसान डिलीवरी करना है। ये बजट आधुनिक विकास की पृष्ठभूमि को तैयार करेगा। केन्द्र सरकार का ऋण घटकर मार्च 2019 में जीडीपी के 48.7 प्रतिशत तक पहुंचा है। ये बजट देश की उम्मीदों को पूरा करने वाला है। सरकार ने मंहगाई दर कम करने की कोशिश की है। GST की वजह से इंस्पेक्टर राज खत्म, परिवार की मासिक खर्च में 4 प्रतिशत की बचत। GST कानून लाना सरकार का एतिहासिक फैसला, हमारा उदेश्य युवाओं को रोजगार देना है।
शिक्षा और कौशल विकास
- राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय का प्रस्ताव
- कौशल विकास के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान। शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए करीब 99,300 करोड़ रुपये का प्रावधान। स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम की घोषणा।
- शिक्षा के स्तर पर व्यापक सुधार की घोषणा। ग्रैजुएट स्तर तक की ऑनलाइन डिग्री का उदेश्य। नई शिक्षा नीति पर विचार।
जन कल्याण
- देश के हर घर में पाइप से साफ पानी पहुंचाने का उदेश्य। इस स्कीम के लिए 3.60 लाख करोड़ का आवंटन। हर शहर में बिना नमक के पानी पहुंचाने का उदेश्य। वाटर हार्वेस्टिंग पर फोकस।
- पानी की समस्या से जूझ रहे 100 जिलों के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे।
- पीएम जनआरोग्य योजना के लिए 69 हजार करोड़ रुपये का आवंटन।
- आयुष्मान स्कीम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल। 2025 तक टीबी का अंत करने का लक्ष्य।
किसानों के लिए क्या?
- 2022 तक दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य।
- 2022 तक 200 लाख टन मछली उत्पादन का लक्ष्य। मछलियों के उत्पादन के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार होगा।
- सागर मित्र योजना की शुरुआत
- नाबार्ड का पुन: वित्तपोषण स्कीम का विस्तार किया जाएगा
- किसानों के लिए बजट में 15 लाख करोड़ रुपये अलग से दिए जाने का प्रस्ताव।
- बैकवर्ड लिंकेज के रूप में ग्राम भंडार स्कीम स्व-सहायता समूहों द्वारा चलाए जाने का प्रस्ताव
- किसानों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर, किसानों की उन्नति सुनिश्चित की जा सकती है।
- 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध।
a