यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Railway Budget 2023: रेलवे का होगा कायापलट, जानें 2.40 लाख करोड़ के रेल बजट से जुड़ी खास बातें
Rail Budget 2023 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट का एलान किया। केंद्र सरकार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में 2023-24 के लिए बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए भी कई अहम घोषणाएं की हैं। रेलवे का कायापलट करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। आइए, रेलवे बजट से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों पर नजर डालते हैं।
रेल बजट की खास बातें
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का एलान किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट है।
- इस बार का रेल बजट साल 2013-14 में रेलवे को दिए गए पैसे का करीब 9 गुना अधिक है।
- रेलवे को 2.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जिनसे रेलवे तमाम योजनाओं पर काम करेगा।
- वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए ऐलान करते हुए कहा कि देशभर में 100 नई योजनाओं की शुरुआत होगी।
- इसके अलावा नई योजनाओं के लिए 75 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है।

- बजट से पता चला है कि रेलवे का शुद्ध राजस्व व्यय 2023-24 के बजट अनुमान में 2,65,000 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि संशोधित अनुमान (आरई) 2022-23 में यह 2,42,892.77 करोड़ रुपये था।
- वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान में रणनीतिक लाइनों के संचालन पर हुए नुकसान की प्रतिपूर्ति 487.51 करोड़ रुपये रखी गई है।
- वहीं, यात्री, माल, अन्य कोचिंग और रेलवे भर्ती बोर्ड से राजस्व प्राप्त करने वाली रेलवे की कुल प्राप्ति 2023-24 के बजट अनुमान में 2,65,000 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि 2022-23 के संशोधित अनुमान के 2,42,892.77 करोड़ रुपये हैं।
- 2023-24 के बजट में ग्राहकों की सुविधाओं के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे स्टेशन परियोजनाओं के साथ मेट्रो स्टेशन का एकीकरण शामिल है।
- रेलवे के लिए रोलिंग स्टॉक का आवंटन संशोधित अनुमान 2022-23 के 15,157.86 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना होकर 2023-24 में 37,581 करोड़ रुपये हो गया है।
.jpg)
- यात्रियों की बढ़ती उम्मीदों के साथ रेलवे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, हमसफर और तेजस जैसी प्रमुख ट्रेनों के 1,000 से अधिक कोचों के नवीनीकरण की योजना बना रहा है। इन कोचों के अंदरूनी हिस्सों में आधुनिक लुक के साथ और बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए सुधार किया जाएगा।
- तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों के पटरी पर आने के साथ ही ट्रैक नवीकरण के लिए आवंटन को पिछले साल की तुलना में बढ़ाकर इस वर्ष 17,296.84 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- 2022-23 के केंद्रीय बजट में रेलवे को 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
- जिसमें से 1.37 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए और 3,267 लाख करोड़ रुपये राजस्व व्यय के लिए निर्धारित किए गए थे।
Railway Budget 2023: रेल बजट के लिए वित्त मंत्री का बड़ा एलान, 2013-14 के मुकाबले 9 गुना बढ़ाया बजट

