सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Budget 2023: रेल बजट के लिए वित्त मंत्री का बड़ा एलान, 2013-14 के मुकाबले 9 गुना बढ़ाया बजट

By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 01 Feb 2023 02:52 PM (IST)

Budget 2023-24 for Railway रेल बजट के लिए इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि मोदी सरकार के आखिरी ...और पढ़ें

Railway Budget रेल बजट 2023 रेल बजट के लिए वित्त मंत्री का बड़ा एलान (ग्राफिक्स जागरण)
Railway Budget रेल बजट 2023 रेल बजट के लिए वित्त मंत्री का बड़ा एलान (ग्राफिक्स जागरण)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023-24 के लिए बजट संसद में पेश कर दिया है। इस बजट में रेलवे सेक्टर के लिए बड़ी राशि की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री नेरेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जो साल 2013-14 के मुकाबले रेलवे का ये बजट लगभग 9 गुना ज्यादा है।

नई ट्रेनों को लेकर नहीं हुआ कोई एलान

हालांकि, इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में नई ट्रेनों व नए रेलवे ट्रैक को लेकर भी अहम घोषणा हो सकती है, लेकिन वित्त मंत्री ने इसे लेकर कोई एलान नहीं किया है। पिछली बार वित्त मंत्री ने 3 सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों के शुरु करने की घोषणा की थी। इसके अलावा पिछले रेल बजट के एलान के दौरान वित्तमंत्री ने राष्ट्रीय रेल योजना 2030 की भी घोषणा की थी। इस योजना के तहत रेलवे के विकास के लिए प्लान तैयार किया गया था।

पिछली घोषणाओं को पूरा करने पर रहेगा जोर

हालांकि, इस बार के बजट के जरिए पिछली बार हुई घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। रेलवे का ये बजट नई वंदे भारत ट्रेनों, रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण और अन्य प्रमुख परियोजनाओं को पूरा करने में मदद करेगा। इसके अलावा सरकार ने रेलवे में नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ की घोषणा की है।

अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने की संभावना

बता दें कि रेलवे द्वारा अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने की संभावना है। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, भारतीय रेलवे ने बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय में प्रभावशाली वृद्धि देखी है। इससे पहले निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए संसद में कहा था कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है।

Railway Budget 2023: रेलवे सेक्टर के लिए 2.40 लाख करोड़ का बजट आवंटित, नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ का एलान

Budget 2023 LIVE Updates: आयकर को लेकर मध्यम वर्ग के लिए खुशखबरी, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बड़ी घोषणा