सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहां है दुनिया का सबसे महंगा घर, 8 लाख वर्ग फुट में फैला, 320 साल पुराना, घूमने के लिए एक टिकट की कीमत ₹4000

Published: Thu, 14 Aug 2025 01:23 PM (IST)

Worlds Most Expensive House दुनिया के इस सबसे महंगे घर की कीमत और भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया ...और पढ़ें

लंदन में स्थित 'बकिंघम पैलेस' ब्रिटिश राजपरिवार की धरोहर व निवास स्थान है।
लंदन में स्थित 'बकिंघम पैलेस' ब्रिटिश राजपरिवार की धरोहर व निवास स्थान है।

नई दिल्ली। अपना घर हर आदमी की जिंदगी का सबसे बड़ा सपना और महंगा इन्वेस्टमेंट होता है। सदियों से घर को लेकर आदमी का जुनून देखने को मिला है इसलिए दुनियाभर में राजा-महाराजाओं से लेकर अरबपतियों ने महल और घरों पर जमकर पैसा खर्च किया है। क्या आप जानते हैं दुनिया में घर बनाने में सबसे ज्यादा पैसा किसने खर्च किया है या दुनिया का सबसे महंगा घर कौन-सा है। महंगे और आलीशान मकानों की फेहरिस्त में कई नाम आते हैं लेकिन इनमें सबसे ऊपर है 'बकिंघम पैलेस'

ब्रिटिश राजपरिवार की धरोहर व निवास स्थान 'बकिंघम पैलेस' दुनिया का सबसे महंगा घर माना जाता है। लंदन स्थित इस रॉयल पैलेस की कीमत और यहां के नजारे हर किसी को हैरान कर देंगे। खास बात है कि इस घर को बाहर से देखने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं।

क्या है बकिंघम पैलेस की कीमत

देश-विदेश की कई मीडिया रिपोर्ट्स में बकिंघम पैलेस को दुनिया का सबसे महंगा और भव्य आवास बताया गया है। लंदन स्थित इस रॉयल पैलेस की कीमत 4.9 बिलियन डॉलर यानी 4,28,71,71,70,000 रुपये है, यह रकम करीब 43000 करोड़ तक बैठती है।

बकिंघम पैलेस, लंदन के वेस्टमिंस्टर में स्थित है। यह महल ब्रिटिश शाही परिवार के स्वामित्व में है और ब्रिटेन के सम्राट का आधिकारिक निवास स्थान और मुख्यालय भी है।

8 लाख वर्ग फुट में फैला, 775 बेडरूम

बकिंघम पैलेस की कीमत और भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका कुल क्षेत्रफल और यहां मौजूद कमरों की गिनती उंगलियों पर नहीं की जा सकती है। इस रॉयल पैलेस में 775 बेडरूम, 78 बाथरूम, 52 रॉयल और गेस्ट रूम, 92 ऑफिसेज और 19 स्टेट रूम हैं। बकिंघम पैलेस लगभग 8,28,000 वर्ग फुट में फैला है और यहां स्थित विशाल बगीचा ही 40 एकड़ में फैला है।

ये भी पढ़ें- कितना बड़ा है रवि घई का कारोबार, जिनकी पोती की हुई अर्जुन तेंदुलकर से सगाई, आइसक्रीम-होटल से आता है पैसा

320 साल पुराना इतिहास

बकिंघम पैलेस का निर्माण 1705 में हुआ था और तब इसकी कंस्ट्रक्शन कॉस्ट करीब 4,900 मिलियन डॉलर आई थी। इसकी वास्तुकला और सुंदरता इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है और इसे राष्ट्रीय धरोहर बनाती है, इसी वजह हर साल लंदन घूमने आने वाले लाखों पर्यटक बकिंघम पैलेस को देखने आते हैं। बकिंघम पैलेस घूमने के लिए एक वयस्क व्यक्ति को टिकट के लिए £32.00 (3800 रुपये) खर्च करने पड़ते हैं।