सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SRK Birthday: क्यों बंद हुई शाहरुख की पहली ड्रीम कंपनी, किस बात पर जूही से तोड़ी पार्टनरशिप; कौन था तीसरा पार्टनर?

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:33 PM (IST)

शाहरुख खान ने पहली प्रोडक्शन कंपनी 'ड्रीमज़ अनलिमिटेड' जूही चावला और अजीज मिर्जा के साथ शुरू की थी, लेकिन मतभेदों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शाहरुख खान ने 1999 में ड्रीमज़ अनलिमिटेड की शुरुआत की।

  2. जूही चावला और अजीज मिर्जा थे प्रमुख भागीदार।

  3. मतभेद और वित्तीय घाटे के चलते कंपनी जल्द बंद हुई।

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी 2 नवंबर का दिन बॉलीवुड के किंग खान के लिए खास रहा। शाहरुख खान को 61वें जन्मदिन के मौके पर देश और दुनिया के करोड़ों फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया। दिल्ली की एक मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर शाहरुख खान ने अपने शानदार अभिनय से फिल्मी दुनिया में खास मुकाम हासिल किया है। एक्टर के साथ-साथ वे एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। क्या आप जानते हैं शाहरुख खान ने फिल्म निर्माण में कदम कब रखा। 27 साल पहले 1999 में शाहरुख खान ने अपनी फ्रेंड और फिल्म एक्ट्रेस जूही चावला व अजीज मिर्जा के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की, जिसका नाम रखा 'ड्रीमज अनलिमिटेड' , हालांकि यह प्रोडक्शन हाउस ज्यादा नहीं चल सका और 3 से 4 साल में ही बंद हो गया।

ड्रीमज अनलिमिटेड के बंद होने की वजह रही, शाहरुख, जूही चावला और अजीज मिर्जा के बीच पैदा हुए मतभेद। आइये आपको बताते हैं शाहरुख की पहली कंपनी के उदय और पतन की कहानी...

1999 में शुरुआत

साल 2000 की शुरुआत में शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म आई, जिसका नाम था 'फिर भी दिल हैं हिंदुस्तानी', यह फिल्म ड्रीमज अनलिमिटेड के बैनर तले बनाई गई थी और इस फिल्म में अभिनय व निर्देशन, शाहरुख खान, जूही चावला और अजीज मिर्जा ने मिलकर किया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। इसके बाद ड्रीमज अनलिमिटेड के बैनर तले साल 2001 में एक और फिल्म आई जिसका नाम था 'अशोका' यह शाहरुख खान की बड़ी महत्वाकांक्षी फिल्म थी लेकिन यह भी फ्लॉप रही।

2 फिल्म फ्लॉप,घाटा और मतभेद

'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'अशोका' के फ्लॉप होने से कंपनी भारी वित्तीय घाटे में चली गई। शाहरुख खान, फिल्म निर्माण के अलावा, हॉलीवुड की तर्ज पर कंपनी, ड्रीमज अनलिमिटेड को एक बड़े कॉर्पोरेट स्टूडियो में बदलकर आधुनिक तकनीक और VFX पर फोकस करना चाहते थे। लेकिन, जूही चावला और अज़ीज़ मिर्ज़ा का काम करने का तरीका अलग था और वे इस बड़े बदलाव के लिए तैयार नहीं थे, इसके चलते उनके बीच दूरियां बढ़ गईं।

ड्रीमज अनलिमिटेड की स्थापना मुख्य रुप से शाहरुख खान और जूही चावला ने मिलकर की, अजीज मिर्जा सिर्फ अपने निर्देशन और रचनात्मक योगदान के लिए इस प्रोडक्शन हाउस से जुड़े थे।

'चलते-चलते' के बाद बंद हुई कंपनी

साल 2003 में ड्रीमज अनलिमिटेड के बैनर तले तीसरी और आखिरी फिल्म 'चलते चलते' आई, जो हिट रही, लेकिन तब तक यह शाहरुख खान और जूही चावला के बीच यह व्यापारिक साझेदारी टूट चुकी थी। ड्रीमज अनलिमिटेड के बंद होने के बाद शाहरुख खान ने अपने विश्वस्तरीय स्टूडियो बनाने और अपने विज़न को साकार करने के लिए पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' की स्थापना की। इस प्रोडक्शन हाउस के तले उन्होंने पहली फिल्म 'मैं हूं ना' बनाई जो सुपर हिट रही। इसके बाद रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण किया और इंडस्ट्रीज को VFX सर्विसेज मुहैया कराई।

ये भी पढ़ें - जेब में थे सिर्फ ₹400 और बसा दिया पूरा शहर: जानिए कैसे बेगमाबाद बन गया 'मोदीनगर'; गूजरमल मोदी की दिलचस्प कहानी

इस प्रोडक्शन का अनुमानित वैल्यूएशन 4000 से 5000 करोड़ रुपये से भी अधिक आंका जाता है। यह शाहरुख खान की कुल नेट वर्थ का सबसे बड़ा और मुख्य हिस्सा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।