Move to Jagran APP

क्यों स्वस्थ जीवनशैली के लिए हेल्थ प्लान का होना जरूरी है?

मेडिकल इंश्योरेंस एक ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health Insurance Policy) है जो दुर्घटना या अचानक उभर आई बीमारी को ठीक करने में लगने वाले खर्च की पूर्ति का भरोसा देती है। हेल्थ गेन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का दायरा व्यापक है।

By Ankit KumarEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 12:08 PM (IST)
क्यों स्वस्थ जीवनशैली के लिए हेल्थ प्लान का होना जरूरी है?
यह पॉलिसीधारक के हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले लगने वाली मेडिकल खर्च को कवर करता है।

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। तेजी से बदलती जीवनशैली ने शरीर को स्वस्थ रखने के तौर-तरीकों को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। एक बीमार शरीर को दुरुस्त करने के लिए डॉक्टरी सलाह, जांच, इलाज और देखरेख की जरूरत होती है। इन सब के लिए लोगों को अपनी जमापूंजी का एक हिस्सा खर्च करना होता है। अपनी और अपनों की जिंदगी कीमती होती है, इसलिए बीमारी जितनी बड़ी होती है उसे दूर करने में उतनी ज्यादा धनराशि लगती है। यही कारण है कि शरीर और उसके अंगों की देखरेख बड़ी सावधानी से करनी चाहिए। 

loksabha election banner


सही, संतुलित आहार

शरीर को सुरक्षित रखने के लिए सही, संतुलित और शरीर के लिए जरूरी भोजन का सेवन करना चाहिए। भोजन हमारी जीवन-यात्रा का महत्वपूर्ण तत्व है। सही, संतुलित भोजन से लोग सुखी, स्वस्थ हो सकते हैं और उनका जीवनकाल भी लंबा हो सकता है। 

जीवनशैली

जीवनशैली लोगों की व्यक्तित्व का आधार है। रूटीन को फॉलो करने की बाध्यता में स्ट्रेस और उसके हानिकारक प्रभाव कब जीवन का हिस्सा हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता। इससे दूर रहने के लिए एक्सरसाइज, योगासन और मनोरंजन को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।

यह आपके विवेक पर निर्भर करता है कि आप अपने जीवन को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के अलावा अपने और अपनों की सेहत, सही और जरूरी हेल्थ इंश्योरेंस के चुनाव पर भी निर्भर करता है। आपके इस चुनाव को आसान बनाती है रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की “हेल्थ गेन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी।” इसे रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी के नाम से भी जाना जाता है। 

क्या है हेल्थ गेन इंश्योरेंस पॉलिसी

यह एक मेडिकल इंश्योरेंस है। मेडिकल इंश्योरेंस, एक ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है जो दुर्घटना या अचानक उभर आई बीमारी को ठीक करने में लगने वाले खर्च की पूर्ति का भरोसा देती है। हेल्थ गेन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का दायरा व्यापक है।

यह पॉलिसीधारक के हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले लगने वाली मेडिकल खर्च को कवर करता है। इसके अलावा यह पॉलिसी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद जांच में सामने आई बीमारी को ठीक करने में लगने वाले खर्च को भी कवर करती है। इस पॉलिसी की कवरेज के दायरे में डे केयर प्रोसीजर्स, OPD चार्जेस, कंसल्टेशन, जांच में होने वाले खर्च, एम्बुलेंस खर्चे भी शामिल हैं। हेल्थ गेन इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत आप 3 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक का बीमा करा सकते है। इस पॉलिसी में आपको कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन की सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि इसमें Covid ट्रीटमेंट का खर्च भी शामिल है। 

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की जरूरत आपके साथ-साथ आपके परिवार वालों को भी हो सकती है। आप अपने लिए इस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत पर्सनल कवर का विकल्प चुन सकते हैं। अपने माँ-बाप, पति, पत्नी या बच्चों की सेहत की फिक्र सबको होती है। उनको किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से सुरक्षित रखने के लिए आप फैमिली फ्लोटर प्लान का विकल्प भी चुन सकते हैं।  

रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा सेहतमंद शरीर लोगों की मूलभूत आवश्यकता बनती जा रही है। अपने शरीर को सेहतमंद बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। एक ऐसी जिम्मेदारी जिसको सही तरीके से निभाने से हम अपने परिवार की भलाई में अपना योगदान दे सकते है। इसके लिए जितना जरूरी पैसे कमाना है, उतनी ही जरूरी है सही हेल्थ पॉलिसी लेकर अपनी और अपने परिवार वालों की सेहत को अचानक सामने आ खड़ी होने वाली जोख़िमों से सुरक्षित रखना। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की ‘हेल्थ गेन हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी’ सेहत को सुरक्षित रखने का एक सही तरीका हो सकता है। कोविड जैसी बीमारी के इस दौर में अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली के साथ रिलायंस के उपयुक्त हेल्थ प्लान का होना जरूरी है।

(यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.