सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश यात्रा पर रोमिंग की टेंशन खत्म! अब सीधे WhatsApp से खरीद सकेंगे Travel eSIM, Jio भी बना पार्टनर

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Fri, 27 Nov 2026 11:25 AM (GMT+05:30)

WhatsApp eSIM: व्हाट्सएप जल्द ही अपने ऐप के भीतर से अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए डेटा ई-सिम खरीदने और इंस्टॉल करने की सुविधा देगा। इससे विदेश यात्रा के दौरान रोमिंग की चिंता खत्म होगी और उपयोगकर्ता अपने मौजूदा नंबर पर व्हाट्सएप का उपयोग जारी रख सकेंगे।

व्हाट्सएप से खरीदें ट्रैवल ई-सिम विदेश यात्रा में रोमिंग से पाएं छुटकारा जियो भी पार्टनर बना

व्हाट्सएप से खरीदें ट्रैवल ई-सिम विदेश यात्रा में रोमिंग से पाएं छुटकारा जियो भी पार्टनर बना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| विदेश यात्रा करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह जल्द ही यूजर्स को एप से बाहर निकले बिना अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए डेटा ई-सिम (eSIM) खरीदने और इंस्टॉल करने की सुविधा देगा। इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि विदेश पहुंचने के बाद भी यूजर्स अपने मौजूदा फोन नंबर पर ही पहले की तरह व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे।

जियो समेत कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों से साझेदारी

अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में व्हाट्सएप ने बताया कि इस सुविधा को शुरू करने के लिए उसने भारत की रिलायंस जियो (Jio), स्मार्ट एक्सियाटा (Smart Axiata), स्मार्ट कम्युनिकेशंस (Smart Communications) और वेरिजॉन (Verizon) जैसे प्रमुख ई-सिम प्रदाताओं और दूरसंचार कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी जल्द ही चुनिंदा देशों में इस सेवा को रोलआउट करना शुरू करेगी, हालांकि अभी उन देशों की सूची और डेटा प्लान की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

मैसेज भेजने जितना आसान होगा eSIM खरीदना

व्हाट्सएप ने अपने बयान में कहा, "हम अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान ऐप से बाहर निकले बिना बस कुछ ही टैप में डेटा ई-सिम खरीदने और इंस्टॉल करने का नया तरीका ला रहे हैं। यह प्रक्रिया किसी को मैसेज भेजने जितनी ही आसान होगी। इससे विदेश पहुंचने पर यात्रियों को एयरपोर्ट पर लोकल सिम खरीदने के लिए कियोस्क ढूंढने, फ्री वाई-फाई वाले कैफे तलाशने या भारी रोमिंग चार्ज चुकाने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।"

व्हाट्सएप प्रमुख कुणाल शाह का बयान

व्हाट्सएप के प्रमुख कुणाल शाह (Kunal Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर पोस्ट कर इसे ई-सिम के क्षेत्र में कंपनी की शुरुआती पहल बताया। उन्होंने लिखा,

"क्या हो अगर आप दुनिया में कहीं भी जाएं और व्हाट्सएप बिना किसी परेशानी के काम करे? हम इस महत्वपूर्ण मिशन में जुड़ने के लिए दुनिया भर के साझेदारों को आमंत्रित कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि मेटा के मुताबिक, दुनिया भर में व्हाट्सएप के तीन अरब से ज्यादा सक्रिय यूजर्स हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।