सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिप्टो क्या है? समझिए डिजिटल पैसे की दुनिया

By Branded DeskEdited By: Chandrashekhar Gupta
Published: Fri, 13 Feb 2026 05:56 PM (IST)

क्रिप्टो एक डिजिटल करेंसी है और भारत क्रिप्टो अपनाने में विश्व में अग्रणी है, जहां 119 मिलियन से अधिक भारतीय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली। आजकल हर जगह बिटकॉइन और क्रिप्टो की चर्चा हो रही है। लेकिन बहुत लोगों को अभी भी समझ नहीं आता कि ये आखिर है क्या। क्रिप्टो एक तरह का डिजिटल पैसा है, जो ब्लॉकचेन पर चलता है। इसे कोई एक बैंक या सरकार कंट्रोल नहीं करती, बल्कि एक सुरक्षित डिजिटल सिस्टम पर रिकॉर्ड होता है। ब्लॉकचेन एक ऐसा डिजिटल रजिस्टर है जिसमें एक बार जानकारी दर्ज हो जाए, तो उसे बदलना नामुमकिन होता है।

बिटकॉइन दुनिया की पहली क्रिप्टोकरेंसी है। इसकी संख्या सीमित है। कुल मिलाकर बिटकॉइन की अधिकतम संख्या 2 करोड़ 10 लाख है यानी दुनिया में इससे ज्यादा बिटकॉइन कभी बन नहीं सकते।अभी तक (लगभग) 1 करोड़ 95 लाख से ज्यादा बिटकॉइन बन चुके हैं।

Ethereum दूसरा बड़ा ब्लॉकचेन है, जिस पर कई डिजिटल ऐप्स और नई सेवाएं बन रही हैं। वहीं XRP और सोलाना जैसे क्रिप्टो तेज और सस्ते डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए जाने जाते हैं।

लोग क्रिप्टो में निवेश क्यों करते हैं?

कुछ लोग इसे लंबी अवधि का एसेट मानते हैं। जैसे आप सोना या शेयर खरीदते हैं, वैसे ही कई लोग क्रिप्टो को भविष्य की संभावना के तौर पर देखते हैं।

भारत में क्रिप्टो का अपनाना

भारत ने क्रिप्टो अपनाने में दुनिया में सबसे ऊपर का स्थान हासिल किया है। 119 मिलियन भारतीयों के पास अब क्रिप्टो है जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है।

  • भारत 2025 की Global Adoption list में पहले स्थान पर है।
  • क्रिप्टो निवेश सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है Tier-2 और Tier-3 जैसे जयपुर, लखनऊ, पुणे, इंदौर में भी क्रिप्टो निवेश बढ़ रही है।

भारत में लोग बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा डाइवर्सिफाई करना भी सीख रहे हैं| लोग सिर्फ ट्रेडिंग नहीं कर रहे, बल्कि नियमित हर महीने छोटे निवेश कर रहे हैं।

ब्लॉकचेन और क्रिप्टो को लेकर भारत की पहल

भारत सरकार ने National Blockchain Framework जैसे प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, जिसमें सरकारी सेवाओं में ब्लॉकचेन तकनीक को जोड़कर सरकारी दस्तावेज़ों को सुरक्षित कर रही है। साथ ही वैश्विक स्तर पर क्रिप्टो लेनदेन डेटा साझा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ढांचे में शामिल हो रही है और साइबर सुरक्षा ऑडिट जैसी नीतियों के ज़रिये निवेशकों के हितों की रक्षा कर रही है।

भारत के कई टेक लीडर्स लोगों को ब्लॉकचेन सीखने और जिम्मेदारी से प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि डिजिटल दुनिया बदल रही है, और क्रिप्टो उस बदलाव का एक बड़ा हिस्सा बनता जा रहा है।

बिटकॉइन और अन्य टोकन कैसे खरीदें?

अगर आप क्रिप्टो में शुरुआत करना चाहते हैं, तो भारत में Financial Intelligence Unit (FIU) के साथ रजिस्टर्ड क्रिप्टो एक्सचेंज का इस्तेमाल करना हैं। यहां आप अपना अकाउंट बनाते हैं, KYC पूरा करते हैं और फिर अपनी पसंद का बिटकॉइन या कोई दूसरा टोकन खरीद सकते हैं।

WazirX भारत के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को बिटकॉइन, एथेरियम, सोलाना, रिपल आदि क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने, बेचने और ट्रेड करने का एक सरल तरीका प्रदान करता है।

उपयोगकर्ताओ के डिजिटल एसेट की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए WazirX ने BitGo के साथ साझेदारी की है और फायरब्लॉक्स की तकनीक को एकीकृत किया है।

निवेशकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि शुरुआत हमेशा छोटी रकम से करें। सबसे पहले मार्केट को देखिए और धीरे-धीरे सीखते हुए आगे बढ़िए। अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड रखें और निवेश करते समय उतना ही पैसा लगाएं, जितना जोखिम उठा सकें।

लेखक: निश्चल शेट्टी

(निश्चल शेट्टी WazirX के संस्थापक हैं, जो भारत के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। वे Web3 इकोसिस्टम में एक प्रमुख आवाज़ हैं और भारत में ब्लॉकचेन-नेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं।)

( यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है और किसी भी प्रकार से क्रिप्टो में निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो में निवेश जोखिमभरा है। भारत में क्रिप्टो निवेश अविनियमित है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं होगा।)