सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है Child Mutual Fund? जिनके जरिए आप बना सकते हैं अपने बच्चों का सुनहरा भविष्य

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Wed, 09 Aug 2023 08:30 PM (IST)

Child Mutual Fund Schemes चाइल्ड म्यूचुअल फंड एक प्रकार का म्यूचुअल फंड होता है जिसमें बच्चों के नाम से ही ...और पढ़ें

चाइल्ड म्यूचुअल में एसआईपी के जरिए निवेश करना बेहतर माना जाता है।
चाइल्ड म्यूचुअल में एसआईपी के जरिए निवेश करना बेहतर माना जाता है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। माता-पिता को हमेशा अपने बच्चों के भविष्य की चिंता लगी रहती है। समय रहते बच्चों की शिक्षा और शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए बड़ा फंड एकत्रित करना एक चुनौती होती है। इस काम को चाइल्ड म्यूचुअल फंड के जरिए आसान बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि चाइल्ड म्यूचुअल फंड क्या होते हैं और कैसे आप इसमें निवेश कर सकते हैं?

क्या होते हैं चाइल्ड म्यूचुअल फंड?

चाइल्ड म्यूचुअल फंड एक प्रकार का म्यूचुअल फंड होता है, जिसमें बच्चों के नाम से ही खाता खुलवाया जा सकता है। इस प्रकार के फंड का उद्देश्य कम रिस्क में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न हासिल करना होता है। इस प्रकार के फंड के पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड रखा जाता है।

ज्यादातर चाइल्ड म्यूचुअल फंड हाइब्रिड म्यूचुअल फंड कैटेगरी के तहत आते हैं। पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड रखने के लिए इक्विटी के साथ डेट और बॉन्ड में निवेश किया जाता है।

SIP के जरिए निवेश करना बेहतर विकल्प

चाइल्ड म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के लिए निवेश करना होता है। इस कारण एसआईपी के जरिए निवेश करना बेहतर माना जाता है। इस तरह के फंड में निवेश बच्चों के नाम पर ही किया जाता है। कुछ म्यूचुअल फंड में लॉक इन पीरियड 5 साल तक का होता है। जिस बच्चे के नाम पर चाइल्ड म्यूचुअल फंड होता है। 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद उसे मैनेज करने का अधिकार मिल जाता है। अगर आप केवल बच्चे के नाम पर निवेश म्यूचुअल फंड में करना चाहते हैं तो ये एक विकल्प हो सकता है।

चाइल्ड म्यूचुअल फंड स्कीम्स

लगभग देश की सभी बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की ओर से चाइल्ड म्यूचुअल फंड प्लान चलाए जाते हैं। इसमें यूटीआई चिल्ड्रेंस करियर फंड इन्वेस्टमेंट प्लान, टाटा यंग सिटिजन्स फंड, आईसीआईसीआई प्रू चाइल्ड केयर गिफ्ट प्लान और एचडीएफसी चिल्ड्रेंस गिफ्ट फंड आदि फंड के नाम प्रमुख हैं।