Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Warren Buffett Birthday: 3 शेयर के साथ शुरू किया था सफर, आज निवेश की दुनिया के बेताज बादशाह

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 12:05 PM (IST)

    Happy Birthday Warren Buffett दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में वॉरेन बफे (Warren Buffett) का नाम शामिल है। वॉरेन बफे निवेश की दुनिया के बादशाह कहलाते हैं। उन्होंने अपने निवेश का सफर 3 शेयर की खरीद से साथ शुरू किया था। आज दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी है। हम आपको इसआर्टिकल में वॉरेन बफे के निवेश के सफर को विस्तार से बताएंगे।

    Hero Image
    Happy Birthday Warren Buffett: निवेश की दुनिया के बादशाह

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) का नाम भी शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि वॉरेन बफे दुनिया के शेयर बाजार की चाल को कंट्रोल करते हैं। आज यानी 30 अगस्त 2024 को वॉरेन बफे (Happy Birthday Warren Buffett) का 94वां जन्मदिन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन से पहले ही वॉरेन बफे की कंपनी Berkshire Hathaway ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। कंपनी का एम-कैप 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 84 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट बैंकर वॉरेन बफे के सफर के बारे में बताएंगे।

    कैसे शुरु किया निवेश का सफर

    वॉरेन बफे के पिता हॉवर्ड बफे स्टॉक ब्रोकर थे। पिता स्टॉक ब्रोकर थे, इस वजह से बचपन से ही वॉरेन बफे की रुचि स्टॉक में थी। सबसे पहले वॉरेन ने वर्ष 1942 में अमेरिकी पेट्रोलियम कंपनी सिटीज सर्विस के 3 शेयर खरीदे थे। सिटीज सर्विस के 3 शेयर खरीदने के 4 महीने बाद उन्हें इन स्टॉक से 5 डॉलर का मुनाफा हुआ था।

    इन शेयर की खरीद से ही उनके निवेश का सफर शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया। शेयर में निवेश करके वॉरेन बफेट 56 साल की उम्र में अरबपति बन गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वॉरेन बफे ने 99 फीसदी संपत्ति 50 साल के उम्र के बाद कमाई है।

    लगातार निवेश करके वॉरेन ने वर्ष 1944 में निवेश के जरिये 228 डॉलर से ज्यादा की राशि कमाई थी। इसी तरह निवेश की दुनिया में अपना परचम लहराया और साल 2008 में फोर्ब्स (Forbes) की रिपोर्ट में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।  

    इस महीने 28 अगस्त 2024 को वॉरेन बफे की कंपनी Berkshire Hathaway का एम-कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई। बता दें कि हैथवे के शेयर दुनिया का सबसे महंगा शेयर है। Berkshire Hathaway के शेयर की कीमत 468.37 अमेरिकी डॉलर है।

    वॉरेन बफे खुद बताते हैं कि वह निवेश के लिए कंपाउंडिंग का तरीका अपनाते हैं। उन्होंने कंपाउंडिंग के जरिये ही पैसे बनाए हैं। कंपाउंडिंग का अर्थ होता है कि पैसे से पैसा बनाना।

    किस कंपनी में कितनी हिस्सेदारी

    वॉरने बफे ने दुनिया की कई बड़ी कंपनी में निवेश किया है। इनके पास कई कंपनियों की हिस्सेदारी है। वॉरेन बफे के पास एप्पल (Apple) में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। एप्पल में वॉरेन की 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। इसके बाद बैंक ऑफ अमेरिका में भी बफे की 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। 

    वॉरने बफे ने सभी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में निवेश किया है। कोका-कोला"(Coca-Cola), मूडीज (Moody's) शेवरन जैसी बड़ी कंपनियों में भी वॉरेन की हिस्सेदारी। अगस्त में अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट आई थी। इस गिरावट की वजह वॉरेन बफे को माना जाता है। कहते हैं कि वॉरेन जब भी शेयर बाजार से निकासी करते हैं तो बाजार नकारात्मक रुख में ट्रेड करने लगता है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वॉरेन वैश्विक शेयर बाजार को एकहद तक कंट्रोल करते हैं। 

    दुनिया के छठें अमीर व्यक्ति

    फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार वॉरेन बफे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठें पायदान पर हैं। वॉरेन बफे के पास 147.2 बिलियन डॉलर है। अमीरों की लिस्ट में सबसे पहला नाम टेस्ला (Tesla) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) है।

    एलन मस्क के पास 239.3 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है। मस्क के बाद बर्नार्ड अर्नाल्ट दूसरे नंबर, जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं। मेटा (Meta) के मालिक मार्क जुकरबर्ग चौथे स्थान पर हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर लैरी एलिसन हैं।

    इन सभी अरबपतियों के नाम के बाद वॉरेन बफे का नाम आता है। अमीरों की लिस्ट में सातवें स्थान पर लैरी पेज, आठवें स्थान पर बिल गेट्स, नौवें पायदान पर सर्गेई ब्रिन हैं। टॉप-10 पर अमानसियो ओर्टेगा का नाम आता है।