सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vedanta Power Q2 Results: वेदांता पावर का रेवेन्यू 38% बढ़ा, ₹423 करोड़ के घाटे से ₹83 करोड़ के मुनाफे में आई कंपनी

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 06:48 PM (IST)

Vedanta Power Q2 Results: वेदांता पावर ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। कंपनी ...और पढ़ें

वेदांता पावर Q2 नतीजों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी

वेदांता पावर Q2 नतीजों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Vedanta Power Q2 Results: उद्योगपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता पावर लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Vedanta Power Q2 Result) में अब तक का सबसे शानदार और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन दर्ज किया है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 38% बढ़कर 2,908 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,104 करोड़ रुपए था।

वेदांता पावर की शानदार वापसी

वेदांता पावर ने घाटे से उबरकर शानदार वापसी की है और Q2 में 83 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है, जबकि पिछली तिमाही में 423 करोड़ रुपए का बड़ा घाटा हुआ था। इसके अलावा, असाधारण मदों (exceptional items) से पहले का PAT सालाना आधार पर 171% उछलकर 101 करोड़ रुपए हो गया है।

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 122% की जोरदार बढ़त के साथ 421 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर (QoQ) भी इसमें 45% का उछाल आया है। सबसे बड़ा वित्तीय मील का पत्थर यह रहा कि कंपनी ने अपने इतिहास में पहली बार 0.21 का पॉजिटिव ईपीएस (EPS) दर्ज किया है।

इस जबरदस्त ग्रोथ के पीछे कंपनी के विभिन्न पावर प्लांट्स का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। आंध्र प्रदेश में मीनाक्षी एनर्जी की बिजली बिक्री 111% बढ़ी, जबकि ओडिशा के झारसुगुड़ा प्लांट की उपलब्धता (PAF) बढ़कर 98% हो गई। पंजाब स्थित तलवंडी साबो प्लांट से भी वॉल्यूम में 6% की बढ़त दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Suzlon Energy Q2 Results: 70% गिर गया सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा, नई कंपनी के अधिग्रहण का एलान

क्रिसिल और ICRA ने बढ़ाई रेटिंग

कंपनी के होल-टाइम डायरेक्टर और सीईओ राजिंदर सिंह अहुजा ने कहा कि यह रिकॉर्ड प्रदर्शन हमारी मजबूत संपत्तियों और ऑपरेशनल एक्सीलेंस का नतीजा है, जो ग्राहकों को लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

वहीं, सीएफओ पंकज झा ने बताया कि बेहतर लागत नियंत्रण और वित्तीय दक्षता के कारण कंपनी का नेट डेट/एबिटा (Net Debt/EBITDA) सुधरकर 4.47x पर आ गया है, जो पिछले साल 9.82x था।

मजबूत कैश फ्लो के चलते कंपनी को CRISIL और ICRA से AA- रेटिंग भी मिल चुकी है। वर्तमान में 4,780 MW की कुल क्षमता वाली यह कंपनी वित्त वर्ष 2033 तक देश की शीर्ष तीन प्राइवेट थर्मल पावर कंपनियों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।