सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPI MDR Charges: Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म से लेकर प्रीमियम ऑटो पे तक, क्या इन पर भी लगेगा चार्ज? ये रही पूरी डिटेल

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:23 PM (IST)

Merchant Discount Rate: 15 अक्टूबर से लागू होने वाले UPI MDR शुल्क को लेकर लोगों में भ्रम है कि क्या ...और पढ़ें

UPI MDR Charges: Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म से लेकर प्रीमियम ऑटो पे तक, क्या इन पर भी लगेगा चार्ज?

UPI MDR Charges: Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म से लेकर प्रीमियम ऑटो पे तक, क्या इन पर भी लगेगा चार्ज?

HighLights

  1. SIP ऑटो पे पर MDR लागू नहीं होगा, यदि UPI मैंडेट से हो।

  2. इंश्योरेंस प्रीमियम के कुछ ऑटो पेमेंट्स पर ₹5 प्रति ट्रांजैक्शन MDR।

  3. Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म के ऑटो पे पर MDR नहीं लगेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की डीजिटल दुनिया में हर पेमेंट की डेट को याद रखना काफी मुश्किल है। OTT का पेमेंट हो, SIP का ट्रांजैक्शन हो या फिर इंश्योरेंस का भुगतान, हर चीज के लिए हम पेमेंट एप पर ऑटो पे सेट कर देते हैं, जिससे महीने की तय तारीख पर पैसा अपने आप ही ट्रांसफर हो जाता है।

अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या 15 अक्टूबर से UPI पर लगने वाला MDR क्या इस तरह के ऑटो पे पेमेंट्स पर भी लागू होगा या नहीं? आइए इस सवाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितना लगेगा MDR?

बता दें कि 15 अक्टूबर से ₹2000 से ज्यादा के हर यूपीआई पेमेंट पर MDR लगेगा। हालांकि छोटे-मोटे खर्चों पर ये लागू नहीं होगा। वहीं इसका असर ग्राहकों पर नहीं बल्कि मर्चेंट पर पड़ेगा। अगर आप किसी मर्चेंट या बिजनेस अकाउंट पर ₹2000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो 0.4% MDR लगेगा। वहीं ₹75000 से ज्यादा के पेमेंट या ट्रांजैक्शन पर इसकी अधितम सीमा ₹300 रखी गई है।

यानी कि अगर आप किसी दोस्त को पैसे भेजेंगे तो MDR लागू नहीं होगा। लेकिन अगर आप किसी बिजनेस अकाउंट पर पैसे भेजेंगे तो ये लागू होगा। और तो और ये ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा, बल्कि ये मर्चेंट पेमेंट सिस्टम के भीतर लगाया जाने वाला चार्ज है।

ऑटो पे पर लागू होगा MDR?

सबसे पहले बात करें SIP की तो, अगर आपकी एसआईपी UPI Auto Pay या फिर किसी UPI Mandate के जरिए चल रही है, तो उस पेमेंट पर MDR लागू नहीं होगा। लेकिन अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए हर बार किसी नई UPI ID से पेमेंट करते हैं, तो फिर वहां पर MDR लागू होगा। कैपिटल मार्केट से जुड़े योग्य पेमेंट, जैसे म्यूचुअल फंड, सिक्योरिटीज और स्टॉकब्रोकर से जुड़े ट्रांजैक्शन पर 0.02 प्रतिशत MDR तय किया गया है। इसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन है।

इंश्योरेंस पर लागू होगा MDR?

अगर आपने अपने इंश्योरेंस प्रीमियम के लिए ऑटो पे सेट किया है तो इसके लिए कुछ अलग प्रावधान रखे गए हैं। ₹2000 से ज्यादा के कुछ तय इंश्योरेंस पेमेंट पर 0.4% की जगह ₹5 प्रति ट्रांजैक्शन एमडीआर लगेगा। यानी कि अगर कोई ₹50000 का बीमा प्रीमियम भरता है तो उस पेमेंट पर ₹200 काटे जाएंगे।

OTT ऑटो पे के लिए क्या है नियम?

इसका सीधा जवाब है कि नहीं। Netflix, Amazon prime, Hotstar या फिर किसी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए सेट किए गए ऑटो पे पर MDR लागू नहीं होगा। लेकिन अगर किसी नए प्लेटफॉर्म पर नया ट्रांजैक्शन होता है, तो हो सकता है कि इसपर MDR लागू हो।

ये भी पढ़ें: SSY vs SIP: ₹12,500 महीना बचाने पर बेटी के लिए कहां मिलेगा लाखों का रिटर्न? ये रहा पूरा कैलकुलेशन