UP में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदला, बिल भरने के लिए मिलेंगे 15 दिन और 10 किस्तों की भी सुविधा
उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह काम करेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा और ...और पढ़ें

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदले (AI Image)
HighLights
प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम।
उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए मिलेंगे 15 दिन।
बकाया बिल 10 किस्तों में भरने की सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर (prepaid smart meter) को लेकर कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही थीं। अब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उपभोक्ताओं को जानकारी दी है कि अब सभी प्रीपेड मीटर पोस्टपेड की तरह ही काम करेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि अब हर महीने बिल जेनरेट होगा और उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए पहले की ही तरह 15 दिन का समय भी मिलेगा।
SMS पर मिलेगी बिल की जानकारी
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री A.K. Sharma ने जानकारी दी कि बिलिंग साइकिल वैसे ही रहेगा जैसे पहले पोस्टपेड मीटर में होता था। उन्होंने कहा कि पहले की तरह 1 तारीख से महीने के अंत तक बिल के कुल खपत का एक महीने का बिल SMS और व्हाट्सएप के माध्यम से उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा। वहीं जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बदला है, उनसे अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाने की अपील भी की गई है।
10 किस्तों में बिल भरने की सुविधा
सरकार ने बिजली मीटर के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए उपभोक्ताओं को एक और बड़ी राहत दी है। बता दें कि 30 अप्रैल तक (मई के बिल से पहले) उपभोक्ताओं का जो भी बकाया बिल रहेगा, वह 10 किस्तों में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बिल से संबंधित कोई समस्या है तो खण्ड-उपखण्ड स्तर पर मई और जून महीने में कैम्प लगाए जाएंगे जहां स्मार्ट मीटर बिल से जुड़ी समस्याओं का हल होगा।
4 किस्तों में ली जाएगी सिक्योरिटी
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं के परिसर में पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर लगाए गए थे और उनकी सिक्योरिटी वापस कर दी गई थी। अब पोस्टपेड मीटर लगाने के साथ ही सिक्योरिटी में भी रियायत दी गई है। अब एकमुश्त सिक्योरिटी ना लेकर 4 किस्तों में ली जाएगी।
ये भी पढ़ें:
बिल ना मिले तो क्या करें?
हर महीने का बिल लेने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। हर महीने का बिल आपके नंबर में मिल जाएगा। फिर भी अगर किसी कारण से बिल नहीं आता तो वाट्सऐप चैटबॉट के जरिए अपना कनेक्शन नंबर भेजकर बिल निकाल सकता है। इसके अलावा 1912 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर भी बिल प्राप्त किया जा सकता है।
