सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP DA Hike News: योगी सरकार देगी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा? 4% तक बढ़ सकता है डीए

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 08:46 PM (IST)

UP DA Hike News: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। योगी सरकार ...और पढ़ें

यूपी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से कर रहे इंतजार।

यूपी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से कर रहे इंतजार।

HighLights

  1. यूपी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से कर रहे इंतजार।

  2. योगी सरकार दीपावली से पहले दे सकती है महंगाई भत्ते का तोहफा।

  3. केंद्रीय कर्मचारियों के बाद 4% तक बढ़ सकता है यूपी का डीए।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।UP DA Hike News: इस समय केंद्रीय कर्मचारियों के साथ उत्तर प्रदेश के कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। योगी सरकार ने मई 2026 में जनवरी का महंगाई भत्ता बढ़ाया था। लेकिन अभी तक जुलाई में होने वाली बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर योगी सरकार कब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा देगी? क्योंकि अगले महीने दीपावली का त्योहार है।

अगर त्योहार से पहले योगी सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है तो यह उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं। आइए जानते हैं कि आखिर यूपी सरकार कब और महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी कर सकती है।

कब बढ़ेगी यूपी के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता?

उत्तर प्रदेश सरकार आमतौर पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद ही इस तरह की घोषणाएं करती है। यूपी सरकार ने पिछली बार मई में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का एलान किया था। उस दौरान सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा किया था, जिससे डीए बढ़कर 58 से 60 फीसदी हो गया था। केंद्र सरकार ने अप्रैल में महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यूपी सरकार ने भी महंगाई भत्ता (DA Hike News) बढ़ाया था।

अभी तक केंद्र सरकार ने जुलाई 2026 वाला महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान नहीं किया था। संभावना है कि केंद्र सरका ने बुधवार 28 अक्टूबर को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार ने 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

अगर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो संभव है कि यूपी सरकार भी इतनी ही बढ़ोतरी करे। अगर ऐसा होता है तो यूपी के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 64 फीसदी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- DA Hike News: महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी, ₹10000 के एरियर का भी एलान; 1 नवंबर को मिलेगी बढ़ी सैलरी