सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike News: महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी, ₹10000 के एरियर का भी एलान; 1 नवंबर को मिलेगी बढ़ी सैलरी

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:25 PM (IST)

DA Hike Latest News: सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 5% महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा की है, जिसमें ...और पढ़ें

DA Hike News: महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी, ₹10000 का एरियर भी मिलेगा; 1 नवंबर को मिलेगी बढ़ी सैलरी

DA Hike News: महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी, ₹10000 का एरियर भी मिलेगा; 1 नवंबर को मिलेगी बढ़ी सैलरी

HighLights

  1. हिमाचल सरकार ने 5% महंगाई भत्ते की घोषणा की।

  2. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 10,000 रुपये का एरियर।

  3. 1 नवंबर को बैंक खातों में जमा होगी बढ़ी सैलरी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| DA Hike 2026: लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीवाली से पहले बड़ा गिफ्ट मिल गया है। केरल के बाद हिमाचल प्रदेश की सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike 2026) में 5% की बंपर बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। इसके साथ ही, क्लास-4 (चतुर्थ श्रेणी) के कर्मचारियों को 10,000 रुपए का एरियर भी मिलेगा, जो 1 नवंबर को सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

सरकार की कोशिश है कि महंगाई के इस दौर में सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार खुशी से मनाएं।

सीएम सुक्खू ने खुद किया एलान

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को इस डीए हाइक की आधिकारिक घोषणा की। इस 5% की बढ़ोतरी का गणित समझाते हुए उन्होंने बताया कि इसमें चालू वर्ष का 4% महंगाई भत्ता और पिछले साल का 1% बकाया (एरियर) शामिल है।

सरकार के इस बड़े फैसले का सीधा फायदा राज्य के करीब 2 लाख 75 हजार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। सीएम ने बताया कि क्लास-4 के कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी के अलावा पेंशन और पे रिवीजन एरियर के तौर पर 10,000 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इस दौरान सीएम सुक्खू ने राज्य की मौजूदा वित्तीय स्थिति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए खर्चों में कटौती जैसे सख्त कदम उठा रही है। इसका असर समाज के कुछ वर्गों पर जरूर पड़ सकता है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से ही व्यवस्था में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें- DA Hike News: 60% के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी, 28 अक्टूबर को आ सकता है बड़ा फैसला? कैसा है 5 साल का ट्रेंड

राज्य पर 99,000 करोड़ का कर्ज

हिमाचल प्रदेश पर 1.20 लाख करोड़ रुपए के कर्ज के आरोप को सीएम ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि हिमाचल का कुल कर्ज फिलहाल 99,000 करोड़ रुपए के आसपास है।

हालांकि, राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने से राज्य पर पड़े वित्तीय दबाव को उन्होंने स्वीकारा और कहा कि सरकार अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए ब्याज-मुक्त कर्ज ले रही है। सीएम सुक्खू ने भरोसा जताया कि 2030 तक हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर राज्य बन जाएगा।

28 अक्टूबर को केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीवाली से पहले 28 अक्टूबर को महंगाई भत्ते (DA News 2026) में बढ़ोतरी का गिफ्ट दे सकती है। 14 और 21 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठकों में डीए हाइक को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका।

इसके बाद से ही लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स 28 अक्टूबर को होने वाली अगली संभावित बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- DA Hike 2026: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अक्टूबर की सैलरी के साथ आएगा बढ़ा डीए; आदेश 1 जनवरी से लागू