सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OPEC को छोड़ने वाला UAE कच्चे तेल का कितना बड़ा उत्पादक, कहां-कहां बेचता है तेल; भारत दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

Published: Wed, 29 Apr 2026 01:05 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:08 PM (IST)

संयुक्त अरब अमीरात ने 1 मई 2026 से ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर होने की घोषणा की है, यह ...और पढ़ें

को छोड़ने वाला UAE कच्चे तेल का 7वां सबसे बड़ा उत्पादक देश

को छोड़ने वाला UAE कच्चे तेल का 7वां सबसे बड़ा उत्पादक देश

HighLights

  1. यूएई 1 मई 2026 से ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर।

  2. संयुक्त अरब अमीरात दुनिया का सातवां सबसे बड़ा तेल उत्पादक।

  3. भारत यूएई के कच्चे तेल का प्रमुख खरीदार, एशिया को निर्यात।

नई दिल्ली। कच्चे तेल के बडे़ उत्पादकों में शामिल संयुक्त अरब अमीरात ने तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और ओपेक प्लस को छोड़ने का एलान किया है। 1 मई 2026 से वह इन समूहों (opec oil production) का हिस्सा नहीं रहेगा। करीब 65 साल बाद उसने यह फैसला लिया। ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई। इससे ऊर्जा संकट भी पैदा हुआ, जिसने दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी हिला कर रख दिया है।

तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर होने के बाद UAE पर किसी भी तरह की बाध्यता नहीं होगी। इन सबके बीच आइए जानते हैं कि आखिर UAE कच्चे तेल का कितना बड़ा उत्पादक (Crudre Oil Producer) है और उसके सबसे बड़े खरीदार कौन-कौन हैं?

UAE दुनिया का 7वां सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश

संयुक्त अरब अमीरात दुनिया का 7वां सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (US Energy Information Administration) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार UAE हर दिन 4.16 मिलियन बैरल कच्चा तेल का उत्पादन करता है। दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक अमेरिका (World Largest Oil Producer) है।

Top Oil Producer

वह हर दिन 21.91 मिलिनय बैरल कच्चा तेल उत्पादित करता है। वहीं, सऊदी अरब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। सऊदी अरब 11.13 मिलिनय बैरल कच्चा तेल उत्पादित करता है।

वहीं, OPEC देशों में संयुक्त अरब अमीरात चौथे नंबर पर है। सऊदी अरब OPEC का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, जो 2024 तक प्रतिदिन लगभग 8.96 मिलियन बैरल (mbpd) तेल का उत्पादन करता है। इसके बाद इराक (3.86 mbpd), ईरान (3.26 mbpd) और UAE (2.92 mbpd) का स्थान आता है। दोनों डेटा में अंतर है, क्योंकि हर संस्था के कैलकुलेट करने का तरीका अलग-अलग होता है।

UAE किन देशों को बेचता है सबसे ज्यादा कच्चा तेल?

UAE दुनिया के प्रमुख कच्चे तेल निर्यातकों में से एक है। 2024 में इसने लगभग $114 बिलियन का क्रूड पेट्रोलियम निर्यात किया, जो मुख्य रूप से एशिया को निर्यात किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 75-98% UAE का कच्चा तेल एशियाई बाजारों में जाता है। भारत भी UAE से भारी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता है।

यूएई के सबसे बड़े खरीदारों में भारत का नंबर टॉप में रहता है। भारत कभी दूसरा, कभी तीसरा, कभी चौथा तो कभी 5 सबसे बड़ा खरीदार होता है।

U.S. Energy Information Administration के अनुसार चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, थाईलैंड यूएई के प्रमुख तेल खरीदार हैं।

Source- U.S. Energy Information Administration, OPEC

यह भी पढ़ें- होर्मुज नाकेबंदी के बीच UAE ने OPEC और OPEC+ से अलग होने का बड़ा एलान, कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़ेगा सीधा असर