यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आप' बनाम 'आम': 10 हजार के जवाब में 10 रुपये का डिनर!
एक तरफ देश भर में आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल के 10 हजार रुपये वाली डिनर पार्टी ...और पढ़ें

नागपुर। एक तरफ देश भर में आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल के 10 हजार रुपये वाली डिनर पार्टी की चर्चा हो रही है। तो दूसरी ओर, इस डिनर पार्टी का तोड़ निकालने के लिए दो समाजसेवियों ने 10 रुपये में खाना देने का भी काम किया।
आम आदमी पार्टी (आम) ने फंड जुटाने के लिए चार सितारा होटल में 10,000 रुपये प्रति प्लेट वाली डिनर पार्टी का आयोजन किया था। ठीक उसी होटल (तूली इंटरनेशनल) के बाहर दो समाजसेवियों ने 10 रुपये प्रति प्लेट का खाना ऑफर किया। उन्होंने 10 रुपये में यहां का पारंपरिक खाना 'जुनका भाकर और चटनी' को पेश किया। गुरुवार की रात आप के इस गाला डिनर में 300 मेहमानों को आना था।
पढ़ें : मोदी पर दिए बयान से पलटे केजरीवाल, बताया झूठ
आम आदमी पार्टी की 10,000 रुपये प्रति प्लेट की डिनर टेबल में पांच तरह के शाकाहारी व्यंजन, पांच सिके हुए व्यंजन, पांच तरह के मीठे पकवान, चार तरह की पूरी, तीन प्रकार के चावल, चपाती और तंदूरी रोटी के साथ-साथ आइसक्रीम थी। पूर्व सेना अधिकारी और आप के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के संस्थापको में से एक रचारवर ने कहा, 'हम आप प्रमुख केजरीवाल के 10,000 रुपये प्रति प्लेट डिनर आयोजन के खिलाफ नहीं हैं। हम केवल इतना जताना चाहते हैं कि आम आदमी और गरीब लोगों को केवल 10 रुपये में पूरा खाना मिल जाता है। इसके लिए किसी को आलीशान होटल में 10,000 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है।'
पढ़ें : सट्टा बाजार में कौन बनेगा पीएम? जानें मोदी, राहुल, केजरीवाल के भाव
अन्य समाजसेवी गोलवे ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पास के एक वेंडर से 500 प्लेटों का इंतजाम किया जोकि एक प्रकार से आप के गाला डिनर का सांकेतिक विरोध था। रचारवर और गोलवे दोनों ही आप के कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह फंड जुटाने वाले डिनर का खुलकर विरोध कर रहे हैं।
पढ़ें : हाथ में मोदी का 'मग', ऊपर आप की 'टी-शर्ट', ये है चुनाव की खुमारी
शेफ किशोर तिवारी ने हैरानी जताते हुए कहा कि केजरीवाल को इस प्रकार का आइडिया किसने दिया, जबकि इस क्षेत्र में हजारों किसान कर्ज के तले दबे हुए हैं और आत्महत्या करने पर विवश हैं। इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण लाखों किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इन सबको देखते हुए आप को अपने गाला डिनर प्रोग्राम पर विचार करना चाहिए था। होटल के ठीक बाहर सड़क पार करते ही 10 रुपये में सस्ता खाना उपलब्ध कराने वाले इस कार्यक्रम पर होटल और सरकारी प्राधिकरण दोनों की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई।
